1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. प्रभास-श्रद्धा का रोमांटिक फोटो आया सामने, जल्द रिलीज होगा 'साहो' का नया गाना

प्रभास-श्रद्धा का रोमांटिक फोटो आया सामने, जल्द रिलीज होगा 'साहो' का नया गाना

 Published : Jul 29, 2019 11:37 pm IST,  Updated : Jul 29, 2019 11:37 pm IST

साउथ के सुपरस्टार प्रभास जल्द ही फिल्म 'साहो' से बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रहे हैं। इस फिल्म को लेकर लोगों में काफी उत्सुकता है क्योंकि बाहुबली 2 के बाद प्रभास की काफी समय बाद कोई फिल्म आ रही है।

साहो- India TV Hindi
साहो

साउथ के सुपरस्टार प्रभास जल्द ही फिल्म 'साहो' से बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रहे हैं। इस फिल्म को लेकर लोगों में काफी उत्सुकता है क्योंकि बाहुबली 2 के बाद प्रभास की काफी समय बाद कोई फिल्म आ रही है। आपको बता दें कि यह फिल्म पहले 15 अगस्त को रिलीज होने वाली थी लेकिन अब इसकी रिलीज डेट बढ़ाकर 30 अगस्त कर दी गई है। इस फिल्म में प्रभास के अपोजिट श्रद्धा कपूर नजर आएंगी।

मेकर्स भी फिल्म का एक-एक करके पोस्टर्स और गाने के साथ फैन्स की उत्सुकता को बढ़ा रहे हैं। अब मेकर्स ने फिल्म से प्रभास और श्रद्धा का एक और रोमांटिक फोटो शेयर किया है।  फिल्म का गाना 'साइको सइयां' लोगों के बीच काफी पॉपुलर हो चुका है। अब मेकर्स ने बताया है कि जल्द ही फिल्म का नया गाना रिलीज किया जाएगा। मेकर्स ने फिल्म से एक तस्वीर शेयर करते हुए बताया कि मंगलवार को 'इन्नी सोनी' गाने का टीजर रिलीज किया जाएगा। इस तस्वीर में प्रभास और श्रद्धा का रोमांटिक अंदाज दिखाई दे रहा है। बर्फीली वादियों में प्रभास और श्रद्धा एक-दूसरे के करीब नजर आ रहे हैं।

बाहुबली' स्टार प्रभास की पहली बॉलिवुड फिल्म होने के कारण लोगों में इसके लिए अच्छी-खासी दिलचस्पी है। फिल्म लंबे समय से सुर्खियों में है। जैसे-जैसे फिल्म की रिलीज की तारीख पास आ रही है, फैन्स भी इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस नए फोटो के बाद अब फैन्स को 'इन्नी सोनी' का इंतजार है। 

साउथ से सुपरस्टार प्रभास जल्द ही फिल्म साहो से बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रहे हैं। इस फिल्म को लेकर लोगों में काफी उत्सुकता है क्योंकि बाहुबली 2 के बाद प्रभास की काफी समय बाद कोई फिल्म आ रही है। आपको बता दें कि यह फिल्म पहले 15 अगस्त को रिलीज होने वाली थी लेकिन अब इसकी रिलीज डेट बढ़ाकर 30 अगस्त कर दी गई है। इस फिल्म में प्रभास के अपोजिट श्रद्धा कपूर नजर आएंगी।

ये भी पढ़ें:

 अर्जुन कपूर ने बनवाया दूसरा टैटू, लैटिन भाषा में लिखवाया- Per Ardua Ad Astra, जानें इसका मतलब

भजन सम्राट अनूप जलोटा ने जसलीन मथारू के साथ अपने रिलेशन को लेकर 'आप की अदालत' में खोले कई राज़

Aap Ki Adalat: गोविंदा ने 'चांदनी' और 'गदर' जैसी सुपरहिट फिल्मों को क्यों कहा 'ना'

'राजा बाबू', 'कुली नंबर 1' जैसी सुपरहिट फिल्मों के बाद कादर खान-डेविड धवन से क्यों टूटा गोविंदा का रिश्ता

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन