1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Saaho New Poster Out: प्रभास और श्रद्धा कपूर की फिल्म का नया पोस्टर आया सामने, एक-दूसरे की आंखों में देखते आए नजर

Saaho New Poster Out: प्रभास और श्रद्धा कपूर की फिल्म का नया पोस्टर आया सामने, एक-दूसरे की आंखों में देखते आए नजर

 Published : Jul 23, 2019 01:21 pm IST,  Updated : Jul 23, 2019 01:35 pm IST

Saaho New Poster Out: श्रद्धा कपूर और प्रभास की आने वाली फिल्म 'साहो' का नया पोस्टर सामने आ गया है। पोस्टर में दोनों एक-दूसरे की आंखों में देखते नजर आ रहे हैं।

saaho new poster- India TV Hindi
saaho new poster Image Source : INSTAGRAM

Saaho New Poster Out: प्रभास और श्रद्धा कपूर(Shraddha kapoor) की आने वाली फिल्म साहो(Saaho) का सभी को बेसब्री से इंतजार है। 'बाहुबली 2' के बाद प्रभास बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे हैं। फिल्म की रिलीज डेट आगे बढ़ जाने के बाद से लोगों में फिल्म को लेकर क्रेज और बढ़ गया है। आज फिल्म का नया पोस्टर रिलीज कर दिया गया है। इस पोस्टर में दोनों की केमिस्ट्री साफ नजर आ रही है।

प्रभास ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से साहो का पोस्टर रिलीज किया। उन्होंने पोस्टर शेयर करते हुए लिखा- डार्लिंग, 30 अगस्त 2019 को हम आपको ले जाने के लिए आ रहे हैं।

रिलीज हुए पोस्टर में प्रभास और श्रद्धा एक-दूसरे की आंखों में देखते नजर आ रहे हैं। 

आपको बता दें साहो पहले 15 अगस्त को रिलीज होने वाली थी। मगर इस दिन अक्षय कुमार की मिशन मंगल और जॉन अब्राहम की फिल्म बाटला हाउस भी रिलीज होने जा रही है जिसकी वजह से साहो की रिलीज डेट बदल दी गई है। अब साहो 30 अगस्त को रिलीज होगी।

साहो में प्रभास और श्रद्धा कपूर के अलावा नील नितिन मुकेश, जैकी श्रॉफ, मंदिरा बेदी, महेश मांजरेकर, चंकी पांडे, अरुण विजय और मुरली शर्मा एंटरटेनमेंट का तड़का लगाते हुए नज़र आएंगे। 'साहो' एक एक्शन थ्रिलर फ़िल्म है, जिसे टी-सीरीज़ द्वारा प्रस्तुत किया गया है तथा यूवी क्रिएशंस द्वारा निर्मित और सुजीत द्वारा निर्देशित किया है।

Also Read:

Deepika Padukone or Mahira Khan: पाकिस्तानी एक्ट्रेस माहिरा खान ने किया दीपिका के लुक कॉपी, बताए कौन लग रहा है बेस्ट

सुपर 30 के गाने 'जुगराफिया' पर जमकर थिरकीं ऋतिक रोशन की मां, वायरल हुआ Video

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन