1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. करिश्मा कपूर ने शेयर की पिता रणधीर और मां बबीता की रोमांटिक डांस वीडियो

करिश्मा कपूर ने शेयर की पिता रणधीर और मां बबीता की रोमांटिक डांस वीडियो

 Published : Jul 29, 2019 11:20 pm IST,  Updated : Jul 29, 2019 11:23 pm IST

एक्ट्रेस करिश्मा कपूर ने मां बबीता और पिता रणधीर कपूर का बेहद रोमांटिक डांस वीडियो शेयर किया है।

करिश्मा कपूर- India TV Hindi
करिश्मा कपूर

एक्ट्रेस करिश्मा कपूर ने मां बबीता और पिता रणधीर कपूर का बेहद रोमांटिक डांस वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में रणधीर और बबीता अपने समय का फेमस गाना 'आप यहां आएं किस लिए' पर बेहद रोमांटिक डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। बता दें कि करिश्मा कपूर भले ही अब पर्दे से दूर हैं लेकिन वह सोशल मीडिया पर खूब ऐक्टिव रहती हैं। चाहे वकेशन्स के फोटोज हों या फिर अपनी डेली लाइफ, करिश्मा अपने फैन्स को सोशल मीडिया के जरिए अपडेट रखती हैं।

हाल ही में करिश्मा ने अपने एक पोस्ट से फैन्स को पुराने दिनों की याद दिला दी। करिश्मा ने अपने पैरंट्स का एक रोमांटिक रेन डांस इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इस पोस्ट के साथ करिश्मा ने लिखा, 'किसी उदास दिन में सिर्फ ममा और पापा का बारिश में रोमांस देखने की जरूरत होती है।'

बता दें कि करिश्मा बीते दिनों इंग्लैंड में अपनी बहन करीना कपूर के साथ छुट्टी मना रही थीं। उन्होंने इस वकेशन की भी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की थीं। 

ये भी पढ़ें:

 अर्जुन कपूर ने बनवाया दूसरा टैटू, लैटिन भाषा में लिखवाया- Per Ardua Ad Astra, जानें इसका मतलब

भजन सम्राट अनूप जलोटा ने जसलीन मथारू के साथ अपने रिलेशन को लेकर 'आप की अदालत' में खोले कई राज़

Aap Ki Adalat: गोविंदा ने 'चांदनी' और 'गदर' जैसी सुपरहिट फिल्मों को क्यों कहा 'ना'

'राजा बाबू', 'कुली नंबर 1' जैसी सुपरहिट फिल्मों के बाद कादर खान-डेविड धवन से क्यों टूटा गोविंदा का रिश्ता

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन