1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. बोल्ड तस्वीरों के साथ सुष्मिता सेन ने इंस्टाग्राम पर किया डैब्यू

बोल्ड तस्वीरों के साथ सुष्मिता सेन ने इंस्टाग्राम पर किया डैब्यू

सुष्मिता ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर एंट्री ली है। इसी के साथ उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी कई बोल्ड तस्वीरें भी शेयर की हैं।

sushmita- India TV Hindi
sushmita

नई दिल्ली: बॉलीवुड सितारों के बारे में कहा जाता है कि वह सोशल मीडिया के माध्यम से हमेशा ही अपने फैंस के जुड़े रहते हैं। इसी लिस्ट में अब सुष्मिता सेन का नाम भी जुड़ गया है। सुष ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर एंट्री ली है। इसी के साथ उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी कई बोल्ड तस्वीरें भी शेयर की हैं। इन तस्वीरों में सुष का काफी बोल्ड अंदाज नजर आ रहा है जिसे उनके फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। इन तस्वीरों में सुष के अंदाज बहुत बदले-बदले अंदाज दिख रहे हैं।

इसे भी पढ़े:- सुष्मिता सेन को लेकर विक्रम भट्ट ने किया बड़ा खुलासा

40 साल की हो चुकी सुष ने इन तस्वीरों से साबित कर दिया है कि उनकी खूबसूरती का जादू अब भी बरकरार है। उनके इस बोल्ड और बिंदास अंदाज को देखकर तो ऐसा ही लगता है। सुष्मिता इंस्टाग्राम पर आते ही छा गई हैं।

सुष्मिता सेन पिछले काफी समय से बॉलीवुड से दूर हैं उन्हें आखिरी बार 2010 में आई फिल्म 'नो प्रोब्लम' में देखा गया था। इसके अलावा वह 2015 में आई फिल्म निर्बाक में नजर आई थीं। लेकिन हिन्दी सिनेमा और सुष्मिता में कुछ दूरियां आ गई हैं।

sushmita

मिस यूनिवर्स के खिताब से नवाजी जा चुकीं सुष्मिता सेन वर्ष 1994 में आई फिल्म दस्तक से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। उनकी पहली ही फिल्म में दर्शकों ने उन्हें बेहतरीन अभिनय के लिए काफी सराहा था। सुष्मिता न सिर्फ हिन्दी भाषा में बल्कि तमिल और बंगाली फिल्मों में भी अभिनय कर चुकी हैं। इसके अलावा वह 'बीवी न.1', क्योंकि... 'मैं झूठ नहीं बोलता' और 'मैं हूं न' जैसी बेहतरीन फिल्मों में अभिनय कर चुकी हैं।

Latest Bollywood News