A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Watch: कोरोना काल में स्वरा भास्कर के घर पर हुई शादी, फैमिली फंक्शन में जमकर किया डांस

Watch: कोरोना काल में स्वरा भास्कर के घर पर हुई शादी, फैमिली फंक्शन में जमकर किया डांस

स्वरा भास्कर ने सोशल मीडिया पर फैमिली फंक्शन की फोटोज और वीडियो शेयर किए हैं, जो वायरल हो रहे हैं।

स्वरा भास्कर ने शेयर की मेहंदी सेरेमनी की फोटोज- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM: @REALLYSWARA स्वरा भास्कर ने शेयर की मेहंदी सेरेमनी की फोटोज

बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर के मामा शादी के बंधन में बंध गए हैं। कोरोना वायरस की वजह से परिवार के कुछ सदस्यों की मौजूदगी में घर पर ही फंक्शन हुए। एक्ट्रेस ने हाल ही में सोशल मीडिया पर मेहंदी सेरेमनी की फोटोज शेयर की। साथ ही एक वीडियो भी पोस्ट किया, जिसमें वो जमकर डांस कर रही हैं।

स्वरा भास्कर ने इंस्टाग्राम पर फंक्शन की कई तस्वीरें साझा की हैं, जिनमें वो परिवार के साथ सेलिब्रेट करती दिखाई दे रही हैं। घर पर मेहंदी का फंक्शन हुआ। स्वरा ने भी अपने हाथों में मेहंदी लगाई।

स्वरा भास्कर ने नेपोटिज्म विवाद में लिया करण जौहर का पक्ष, कंगना की टीम ने कहा चापलूस

स्वरा ने ऑरेंज और पिंक कलर के कॉम्बिनेशनल वाली साड़ी पहनी और कम ज्वैलरी से लुक को कंप्लीट किया।

उन्होंने फोटो के कैप्शन में लिखा, "दो हफ्ते पहले, हमारे परिवार के पास सेलिब्रेशन की खूबसूरत वजह थी। मेरे मामा ने अपने कॉलेज में पढ़ने वाली लड़की का हाथ थामा है, जिनसे वो सालों पहले मिले थे। घर पर ही शादी हुई। मैं बहुत खुश महसूस कर रही हूं।"

Image Source : instagramकोरोना की वजह से घर पर हुआ शादी का फंक्शन

Image Source : instagramस्वरा ने सोशल मीडिया पर फैमिली फंक्शन की फोटोज शेयर की

 

Latest Bollywood News