1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ...तो इस कारण फिल्में साइन करती हैं स्वरा भास्कर

...तो इस कारण फिल्में साइन करती हैं स्वरा भास्कर

स्वरा भास्कर ने केवल अपने दम पर हिन्दी सिनेजगत में अपनी खास पहचान बनाई है। हाल ही में स्वरा ने किसी भी फिल्म को साइन करने को लेकर काफी बातें की हैं।

swara- India TV Hindi
swara

मुंबई: बॉलीवुड में फिल्म 'तनु वेड्स मनु' और 'रांझणा' जैसी बेहतरीन फिल्में देने वाली अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने केवल अपने दम पर हिन्दी सिनेजगत में अपनी खास पहचान बनाई है। हाल ही में स्वरा ने किसी भी फिल्म को साइन करने को लेकर काफी बातें की हैं। उनका कहने है कि उन्होंने पैसों के लिए कभी कोई फिल्म साइन नहीं की। अभिनेत्री ने कहा कि उन्होंने अपने करियर के विकास के लिए फिल्में की।

इसे भी पढ़े:- शादी से पहले सेक्स पर स्वरा ने खोले अपने दिल के राज

स्वरा ने कहा, "मैंने कभी पैसों के लिए कोई फिल्म नहीं की, क्योंकि यह मैं कहीं से भी हासिल कर सकती हूं, लेकिन एक बार आपकी फिल्म रिलीज हो गई तो वह हमेशा के लिए रहेगी। मैं नहीं चाहती कि जब कभी कोई मेरे बारे में जानकारी निकाले तो कहे, देखो इसने कैसी फिल्म की।"

अभिनेत्री ने कहा कि फिल्में हमेशा जिंदा रहती हैं और अपने जीवन के बाद भी वह एक सम्माननीय अभिनेत्री के तौर पर लोगों की यादों में जिंदा रहना चाहती हैं।

अपनी आगामी फिल्म 'निल बटे सन्नाटा' की शूटिंग में व्यस्त अभिनेत्री को इस फिल्म में एक मां के किरदार में देखा जाएगा। स्वरा का कहना है कि हालांकि शुरू में वह एक किशोरी की मां की भूमिका निभाने के लिए तैयार नहीं थीं, लेकिन बाद में उन्हें पटकथा की खूबसूरती का अहसास हुआ और उन्हें लगा कि एक कलाकार के तौर पर यह किरदार उनके लिए चुनौतीपूर्ण है।

अश्विनी अय्यर तिवारी द्वारा निर्देशित यह फिल्म 22 अप्रैल को रिलीज हो रही फिल्म 'निल बटे सन्नाटा' में रत्ना पाठक शाह भी मुख्य भूमिका में नजर आ रही हैं।

Latest Bollywood News