मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने एक इंटरव्यू के दौरान अपनी लव लाइफ, क्रश और सेक्स के बारे में खुलकर बात की है। उन्होंने कहा कि सेक्स होना एक सामान्य सी बात है। आप जिससे प्यार करते हैं उसके साथ सेक्स करना हमेशा सुखद होता है। उन्होंने यहां ये भी बताया कि उनका कौन सा सेलेब्रिटी उनका सिक्रेट क्रश है।
इसे भी पढ़े:- यूपी बिहार की लड़कियों में बॉलीवुड की इस ढीठ एक्ट्रेस का क्रेज,जानिए क्यों
स्वरा का मानना है कि कि किसी से भी पहली नजर में प्यार नहीं होता वह सिर्फ आकर्षण होता है। उनका कहना है कि प्यार धीरे-धीरे होता है जैसे एक पौधा धीरे-धीरे बढ़ता है। इसी दौरान जब उनसे उनके सेलेब्रिटी सिक्रेट क्रश के बारे में पूछा गया तो उन्होंने बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान का नाम लिया।
उन्होंने अपनी लव लाइफ के राज खोलते हुए कहा कि, "मैं कॉलेज के दिनों में जिस लड़के को डेट कर रही थीं, उससे एक बार मैंने पूरा दिन झगड़ा किया।" उन्होंने कहा, "हमारा झगड़ा आए दिन होता था, लेकिन एक बार मैंने पूरा ड्रामा कर डाला था। मैं पार्क में गई वह मेरे पीछे आया तो मैंने वहां सबके सामने उससे लड़ना शुरू कर दिया। इसके बाद मैं गुस्से में मैट्रो में बैठ गई तो वो वहां भी मेरे पीछे आ गया। मैंने वहां भी सबके सामने उससे झगड़ा किया। हम पूरा दिन लड़ते रहे। यह बहुत ही बचकाना हरकत थी।"
इसके बाद उन्होंने शादी से पहले सेक्स करने के सवाल के जवाब में अपनी राय देते हुए कहा कि, ये बहुत बेसिक और नॉर्मल चीज है। आप जिससे प्यार करते हैं उसके साथ सेक्स किया जाए तो यह बहुत एंजॉयएबल होता है। मैं उम्मीद करती हूं कि हर किसी को इस सुखद एहसास का अनुभव हो।
स्वरा भास्कर 'तनु वेड्स मनु', 'तनु वेड्स मनु रिटर्सन', 'प्रेम रतन धन पायो' और 'रांझणा' जैसी बेहतरीन फिल्मों में अभिनय कर चुकी हैं।