1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. स्वरा भास्कर ने बताया, यह है सबसे अच्छा दौर

स्वरा भास्कर ने बताया, यह है सबसे अच्छा दौर

स्वरा भास्कर इन दिनों विवाहेतर संबंधों पर आधारित अपने वेब श्रृंखला 'इट्स नॉट दैट सिंपल' को लेकर सुर्खियों में छाई हुई हैं। स्वरा ने हाल ही में कहा कि भारतीय दर्शक सब कुछ देखने के लिए तैयार है...

swara- India TV Hindi
swara

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री स्वरा भास्कर इन दिनों विवाहेतर संबंधों पर आधारित अपने वेब श्रृंखला 'इट्स नॉट दैट सिंपल' को लेकर सुर्खियों में छाई हुई हैं। स्वरा ने हाल ही में कहा कि भारतीय दर्शक सब कुछ देखने के लिए तैयार है, लेकिन निर्माता उनकी वरीयता को मूल्यवान समझें। 'रांझणा', 'तनु वेड्स मनु' और 'निल बट्टे सन्नाटा' जैसी फिल्मों में अभिनय कर चुकीं स्वरा ने कहा, "इस मंच पर दर्शक सभी चीजों के लिए हैं। यह सबसे अच्छा दौर है, जहां भारतीय दर्शक कुछ नया और अलग देखने के लिए तैयार हैं।"

इसे भी पढ़े:- अपने करियर को लेकर बोलीं स्वरा भास्कर

उन्होंने कहा, "हमें दर्शकों को मूल्यवान समझना चाहिए।" 'इट्स नॉट दैट सिंपल' वेब श्रृंखला में छह एपिसोड हैं, जिसमें विवान भतेना, अक्षय ओबेराय और वीर करण मेहरा जैसे सितारे मुख्य किरदार निभाते हुए नजर आ रहे हैं। इस शो की कहानी शादी, रिश्ते के सिद्धांतों पर आधारित हैं।

विवाहेतर संबंधों पर अपने निजी विचारों पर स्वरा ने कहा, "मुझे लगता है कि कोई न कोई शादी से दुखी है, लेकिन मैं ऐसे लोगों के लिए खेद महसूस कर रही हूं जो इस स्थिति में हैं।" स्वरा ने कहा कि उन्हें खुद के लिए खड़े होना जरूरी है जब वह किसी चीज से सहमत नहीं हैं।

इसके अलावा स्वरा अपनी आगामी फिल्म ‘वीरे दी वेडिंग’ को लेकर भी चर्चा का विषय बनी हुई हैं। इस फिल्म में उनके अलावा सोनम कपूर और करीना कपूर खान भी मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगी।

Latest Bollywood News