1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अपने करियर को लेकर बोलीं स्वरा भास्कर

अपने करियर को लेकर बोलीं स्वरा भास्कर

 Published : Oct 05, 2016 05:16 pm IST,  Updated : Oct 05, 2016 05:16 pm IST

स्वरा भास्कर इन दिनों अपनी वेब सीरीज ‘#It’s Not That Simple’ को लेकर चर्चा में छाई हुई हैं। स्वरा को 'तनु वेड्स मनु' और 'नील बट्टे सन्नाटा' में बेहतरीन अदाकारी करते हुए देखा जा चुका है।

swera- India TV Hindi
swera

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री स्वरा भास्कर इन दिनों अपनी वेब सीरीज ‘#It’s Not That Simple’ को लेकर चर्चा में छाई हुई हैं।  स्वरा को 'तनु वेड्स मनु' और 'नील बट्टे सन्नाटा' में बेहतरीन अदाकारी करते हुए देखा जा चुका है। उन्होंने अब तक के अपने फिल्मी करियर में अपने सभी किरदारों को बखूबी पर्दे पर उतारा है। उनके अभिनय को हमेशा ही दर्शकों से खूब सराहना हासिल हुई है।

इसे भी पढ़े:-

स्वरा का कहना है कि उनका करियर संतुलित है। स्वरा ने कहा, "मुझे लगता है कि बड़े बजट की व्यावसायिक फिल्में या मजबूत विषय-वस्तु वाली छोटी बजट की फिल्मों के संदर्भ में मेरा करियर संतुलित है। मैंने 'संविधान' और 'रंगोली' जैसे टेलीविजन शो भी किए हैं।"

उन्होंने कहा, "एक कलाकार के तौर पर मैं हमेशा कुछ अच्छा और अलग तरह का काम करना चाहती हूं।" अपनी नई वेब श्रृंखला के बारे अभिनेत्री ने कहा, "यह दिलचस्प कहानी है और मेरे लिए नया मंच है।"

यह दानिश असलम द्वारा निर्देशिक वेब श्रृंखला है। इससे पहले वह 'ब्रेक के बाद' का निर्देशन कर चुके हैं। स्वरा के साथ इसमें विवान भतेना, अक्षय ओबेराय और करण वीर मेहरा प्रमुख भूमिका में हैं। यह छह कड़ी की वेब श्रृंखला है।

इसके अलावा स्वरा आगामी फिल्म ‘वीरे दी वेडिंग’ में भी नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में उनके साथ करीना कपूर खान और सोनम कपूर भी मुख्य किरदारों में नजर आने वाली हैं।  

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन