1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. स्वरा भास्कर को हुआ अपने चयन पर नाज

स्वरा भास्कर को हुआ अपने चयन पर नाज

 Published : Oct 03, 2016 05:06 pm IST,  Updated : Oct 03, 2016 05:06 pm IST

स्वरा भास्कर इन दिनों अपने एक वेब सीरीज 'इट्स नोट देट सिंपल' को लेकर चर्चा में आ गई हैं। यह 6 एपिसो़ड का शो है। जिसमें स्वरा को मुख्य किरदार में देखा जाएगा। स्वरा के फिल्मी करियर की बात करें तो...

swara- India TV Hindi
swara

मुंबई: अभिनेत्री स्वरा भास्कर इन दिनों अपने एक वेब सीरीज 'इट्स नोट देट सिंपल' को लेकर चर्चा में आ गई हैं। यह 6 एपिसो़ड का शो है। जिसमें स्वरा को मुख्य किरदार में देखा जाएगा। स्वरा के फिल्मी करियर की बात करें तो उन्होंने अपने बेहतरीन अभिनय से हमेशा ही दर्शकों की प्रशंसा हासिल की है। उनका कहना है कि उन्होंने हमेशा अपने लिए अच्छी फिल्में ही चुनी हैं और उन्हें इस पर नाज है।

इसे भी पढ़े:-

'रांझणा', 'तनु वेड्स मनु' और 'निल बटे सन्नाटा' जैसी शानदार फिल्मों में काम कर चुकीं स्वरा ने बताया, "मुझे लगता है कि पटकथा के मामले में सबकुछ मिल जाता है। आपको अच्छी कहानी के बदले में कई बुरी कहानियां मिलती हैं। मैं भाग्यशाली हूं कि मुझे इतना काम मिला और मैंने हमेशा अच्छी पटकथाओं को तवज्जो दी।"

स्वरा ने कहा कि उन्होंने स्वयं को मिले कामों मे से सबसे अच्छे काम को चुना है। अभिनेत्री के नए धारावाहिक 'इट्स नोट देट सिंपल' का प्रसारण वायकॉम-18 के चैनल 'वूट' में होगा। स्वरा ने कहा कि यह वेब सीरीज काफी नई, व्यस्क और अनूठी थी और इस कारण उन्होंने इसके लिए हामी भरी।

इस वेब सीरीज का निर्देशन दानिश असलम ने किया है, जिसमें 4 किरादारों की कहानी को दर्शाया जाएगा।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन