1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. बॉलीवुड हस्तियों ने किया तनिष्ठा का समर्थन

बॉलीवुड हस्तियों ने किया तनिष्ठा का समर्थन

 Published : Sep 29, 2016 07:19 pm IST,  Updated : Sep 29, 2016 07:19 pm IST

निष्ठा चटर्जी हाल ही में लोकप्रिय शो 'कॉमेडी नाइट्स बचाओ' में अपनी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म पार्च्ड के प्रमोशन के लिए पहुंचीं थीं। शो में उनके सांवले रंग को लेकर काफी मजाक बनाया गया था...

tannishtha- India TV Hindi
tannishtha

मुंबई: अभिनेत्री तनिष्ठा चटर्जी हाल ही में लोकप्रिय शो 'कॉमेडी नाइट्स बचाओ' में अपनी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म पार्च्ड के प्रमोशन के लिए पहुंचीं थीं। शो में उनके सांवले रंग को लेकर काफी मजाक बनाया गया था, जिसके बाद उन्होंने शो बीच में ही छोड़ दिया और सोशल मीडिया पर इसकी निंदा भी की थीं। अब तनिष्ठा के समर्थन में बॉलीवुड हस्तियां भी उतर आई हैं। उन्हें 'कॉमेडी नाइट्स बचाओ' में त्वचा के सांवले रंग को लेकर नस्लवादी टिप्पणियों का सामना करना पड़ा था।

इसे भी पढ़े:-

लेकिन तनिष्ठा के समर्थन में सामने आए फिल्मकार और सामाजिक कार्यकर्ता अशोक पंडित ने शो को लैंगिक भेद वाला बताया। पंडित ने ट्वीट में कहा, "तनिष्ठा की त्वचा के रंग पर टिप्पणी क्यों? कभी भी मजाक उड़ाने वालों को पुरुष कलाकारों का मजाक उड़ाते नहीं सुना।"

अभिनेत्री पूजा बेदी कहा कि वह अपनी त्वचा के रंग पर गर्व करती हैं।

अभिनेत्री लिजा रे ने कहा, "काले रंग को मजाक का विषय समझना गहरे पूर्वाग्रह को दर्शाता है। "

देश के समाजिक मुद्दों पर मुखर रहने वाली अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने तनिष्ठा द्वारा बहादुरी से इस मुद्दे पर अपनी बात रखने की सराहना की है।

फिल्म 'एंग्री इंडियन गॉडेस' में तनिष्ठा के साथ काम कर चुकीं अभिनेत्री संध्या मृदुल ने उन्हें शेरनी कहा।

तनिष्ठा 'कॉमेडी नाइट्स बचाओ' में 'पार्च्ड' की निर्देशक लीना यादव और सह-कलाकार राधिका आप्टे के साथ फिल्म के प्रचार के लिए मेहमान के तौर पर शामिल हुई थीं, जहां वह उनके रंग को लेकर की गई टिप्पणी से नाराज होकर शो छोड़कर चली गई थीं। सोशल मीडिया पर अभिनेत्री का पोस्ट वायरल होने के बाद कलर्स चैनल ने 'अनजाने में उन्हें आहत करने' के लिए माफी मांगा है। इसके लिए शो के होस्ट कृष्णा अभिषेक में माफी मांगी हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन