1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ...जब स्वरा से समलैंगिक किरदार निभाने के बारे में पूछा गया

...जब स्वरा से समलैंगिक किरदार निभाने के बारे में पूछा गया

 Published : Sep 06, 2016 05:45 pm IST,  Updated : Sep 06, 2016 05:45 pm IST

स्वरा भास्कर ने रविवार को ट्विटर पर अपने प्रशंसकों से काफी बातें कीं। इस दौरान उन्होंने अपने फैंस के कई सवालों के जवाब दिए। यहां उन्होंने कहा है कि भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 377 अनुपयोगी और 'शर्मनाक' है।

swara- India TV Hindi
swara

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने रविवार को ट्विटर पर अपने प्रशंसकों से काफी बातें कीं। इस दौरान उन्होंने अपने फैंस के कई सवालों के जवाब दिए। यहां उन्होंने कहा है कि भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 377 अनुपयोगी और 'शर्मनाक' है। स्वरा लेस्बियन, गे बाइसेक्सुअल, तथा ट्रांसजेंडर (एलजीबीटी) समुदाय का समर्थन कर चुकी हैं। ट्विटर पर रविवार को एक सवाल-जवाब सत्र के दौरान एक प्रशंसक ने जब उनसे पूछा कि क्या वह एक देश में एक समलैंगिक का किरदार निभाना पसंद करेंगी, जहां इस समुदाय को अभी भी अपनी पहचान के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है?

इसे भी पढ़े:- स्वरा ‘वीरे दी वेडिंग’ के लिए घटा रही हैं वजन

जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय से समाजशास्त्र विषय में स्नातकोत्तर कर चुकीं स्वरा ने कहा, "हां, क्यों नहीं? पटकथा की मांग के अनुसार मैं किसी भी तरह की भूमिका निभाऊंगी। मेरा मानना है कि धारा 377 अनुपयोगी, शर्मनाक और पूव-आधुनिक है! इसे खत्म कर देना चाहिए!"

अनुकरणीय व्यक्तियों के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, "कोई एक नहीं। कैरियर के क्षेत्र में मेरिल स्ट्रीप व जूलियन मूरे और सार्वजनिक जीवन में महात्मा गांधी, नेल्सन मंडेला व मार्टिन लूथर किंग।"

एक प्रशंसक ने उसने पटकथा लेखक हिमांशु शर्मा से शादी के बारे में सवाल पूछा। उन्होंने कहा, "फिलहाल कोई योजना नहीं है। जब फैसला कर लूंगी तो खुशी-खुशी इसकी घोषणा कर दूंगी।"

स्वरा इन दिनो अपनी आगामी फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' की तैयारियों में काफी व्यस्त हैं। पिछले दिनों आई खबरों के अनुसार कहा जा रहा था वह खास इस फिल्म के लिए वजन भी घटा रही हैं। फिल्म वह उनके अलावा करीना कपूर खान और सोनम कपूर भी मुख्य किरदार निभाती हुई नजर आएंगी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन