1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. स्वरा ‘वीरे दी वेडिंग’ के लिए घटा रही हैं वजन

स्वरा ‘वीरे दी वेडिंग’ के लिए घटा रही हैं वजन

स्वरा भास्कर इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘वीरे दि वेडिंग’ को लिए चर्चा में बनी हुई हैं। इस फिल्म के लिए काफी मेहनत भी कर रही हैं। स्वरा ने हाल ही में बताया है कि वह 'वीर दि वेडिंग' में अपने किरदार के लिए वजन घटा रही हैं।

swara- India TV Hindi
swara

मुंबई: अभिनेत्री स्वरा भास्कर इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘वीरे दि वेडिंग’ को लिए चर्चा में बनी हुई हैं। इस फिल्म के लिए काफी मेहनत भी कर रही हैं। स्वरा ने हाल ही में बताया है कि वह 'वीर दि वेडिंग' में अपने किरदार के लिए वजन घटा रही हैं। एक इवेंट में स्वरा ने अपनी फिल्म के बारे में बात करते हुए कहा, "आशा है कि इस सितम्बर में हम फिल्म की शूटिंग शुरू कर देंगे। मैं काफी उत्साहित हूं। तैयारियां जारी हैं। मुझे वजन घटाने के लिए कहा गया है। इसलिए, मेरा पूरा ध्यान इस ओर है।"

इसे भी पढ़े:-

'वीर दि वेडिंग' में स्वरा के अलावा सोनम कपूर, करीना कपूर खान और शिखा ताल्सानिया भी मुख्य किरदारों में नजर आएंगी। इस फिल्म में सोनम और करीना पहली बार साथ काम करती हुई दिखेंगी। जबकि स्वरा, सोनम के साथ ‘रांझणा’ और ‘प्रेम रतन धन पायो’ में काम कर चुकी हैं।

करीना जल्द ही मां बनने वाली हैं। फिल्म की पूरी टीम उनकी खास देखभाल किस प्रकार कर रही है? इस सवाल पर स्वरा ने कहा, "मैं आश्वस्त हूं कि हम उनका हर प्रकार से ख्याल रखेंगे। उनकी पसंद की हर चीज उन्हें खिलाएंगे।"

करीना के मां बनने की खबर के बाद इस फिल्म की शूटिंग करने पर अटकलें लगाई जा रही थीं। हालांकि, फिल्म की निर्माता रिया कपूर ने इस बात को स्पष्ट किया कि करीना काफी पेशेवर हैं और वह इसकी शूटिंग पूरी करेंगी। इसलिए फिल्म में उन्हें शामिल करने पर टीम को गर्व है।

फिल्म की कहानी के बारे में स्वरा ने कहा कि यह एक सशक्त और मनोरंजक कहानी है। फिल्म के निर्देशक शशांक घोष हैं।

Latest Bollywood News