1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ग्लैमरस स्वरा भास्कार ने कहा, 'मैं बनना चाहती हूं इंदिरा गांधी'

ग्लैमरस स्वरा भास्कार ने कहा, 'मैं बनना चाहती हूं इंदिरा गांधी'

 Written By: IANS
 Published : Jul 16, 2016 07:41 pm IST,  Updated : Jul 16, 2016 07:41 pm IST

स्वरा भास्कार का कहना है कि वह इतिहास के पन्नों में छपे किसी चरित्र पर बायोपिक करना चाहती हैं और उनका मानना है कि इसके लिए पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का किरदार सबसे सही है।

swara bhaskar- India TV Hindi
swara bhaskar

मुंबई: अभिनेत्री स्वरा भास्कार का कहना है कि वह इतिहास के पन्नों में छपे किसी चरित्र पर बायोपिक करना चाहती हैं और उनका मानना है कि इसके लिए पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का किरदार सबसे सही है।

ब्रांड 'वूलमार्क' के एक इवेंट के दौरान स्वरा ने यह बात कही। स्वरा ने कहा, "मैं निश्चित तौर पर किसी ऐतिहासिक चरित्र पर बायोपिक करना चाहती हूं। मुझे लगता है कि भारत के इतिहास में इंदिरा गांधी का किरदार काफी रोचक है और चाहती हूं कि इससे संबंधित बायोपिक में काम करूं।"

अभिनेत्री ने कहा कि वह पूर्ण रूप से एक कलाकार हैं और ऐसे कलाकार लालची होते हैं और इसलिए उन्हें कोई अच्छा किरदार और सही फिल्म मिलती है, तो वह निश्चित तौर पर इसे करना चाहेंगी। भारत के इतिहास में अब तक इंदिरा गांधी एकमात्र महिला प्रधानमंत्री हैं। उनके शासनकाल के दौरान 1970 के दशक में आपातकाल भी घोषित हुआ था, जिसके कारण उनका कार्यकाल विवादास्पद रहा।

अपनी अन्य फिल्मों के बारे में स्वरा ने कहा, "मेरी अगली फिल्म 'अनारकली अरावली' इस साल के अंत तक रिलीज हो जाएगी और मैं जल्द ही करीना कपूर और सोनम कपूर के साथ 'वीरे दी वेडिंग' की शूटिंग शुरू करने वाली हूं।" स्वरा 'तनु वेड्स मनु रिटर्न्‍स' के लेखक हिमांशु शर्मा को डेट कर रही हैं। अपनी शादी की योजनाओं के बारे में अभिनेत्री ने कहा कि अभी ऐसी कोई तैयारी नहीं है। उनके पास बहुत काम है और इसलिए अभी शादी करने के बारे में नहीं सोच रही हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन