1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'अनारकली ऑफ आरा' में दिखेगा स्वरा का अनोखा अंदाज

'अनारकली ऑफ आरा' में दिखेगा स्वरा का अनोखा अंदाज

स्वरा भास्कर के अभिनय से सजी आगामी फिल्म 'अनारकली ऑफ आरा' पिछले कुछ दिनों से चर्चा का विषय बनी हुई हैं। अब उनकी इस फिल्म के कुछ नए पोस्टर्स रिलीज हुए है। फिल्मकार करण जौहर ने अपने ट्विटर हैंडल पर फिल्म के पोस्टर पोस्ट किए हैं।

swara- India TV Hindi
swara

नई दिल्ली: अभिनेत्री स्वरा भास्कर के अभिनय से सजी आगामी फिल्म 'अनारकली ऑफ आरा' पिछले कुछ दिनों से चर्चा का विषय बनी हुई हैं। अब उनकी इस फिल्म के कुछ नए पोस्टर्स रिलीज हुए है। फिल्मकार करण जौहर ने अपने ट्विटर हैंडल पर फिल्म के पोस्टर पोस्ट किए हैं। इसके साथ उन्होंने कैप्शन लिखा, "बहुत अच्छा स्वरा भास्कर लगातार धमाल मचाने के लिए। 24 मार्च तारीख है दोस्तों। नई आकर्षक फिल्म।" अविनाश दास के निर्देशन में बनी यह फिल्म स्वरा एक अनोखे ही अंदाज में नजर आ रही हैं।

इसे भी पढ़े:-

इसके दूसरे पोस्टर में करण ने लिखा, “अनारकली ऑफ आरा का चमकदार पोस्टर.. स्वरा तुम्हें शुभकामनाएं ... फिल्म 24 मार्च 2017 को रिलीज होगी।“ स्वरा ने इस पर करण का धन्यवाद करते हुए लिखा, “बहुत-बहुत शुक्रिया करण।  दोस्तों, आखिरकार इंतजार खत्म हुआ। फिल्म का पहला पोस्टर जारी।“ वैसे तो स्वरा अपनी हर फिल्म में अपने फैंस के लिए कुछ खास ही लेकर आती हैं। अब इस फिल्म में एक बार फिर से वह दर्शकों को हैरान करने के लिए तैयार हैं।

अविनाश दास के निर्देशन में बनी इस फिल्म में स्वरा बिहार की सिंगर आरा की भूमिका निभाती हुई नजर आ रही हैं। फिल्म के पोस्टर में भी उनका लुक काफी दमदार नजर आ रहा है। पोस्टर में बहुरंगी लंहगे, जड़ाऊ गहनों के साथ झिलमिलाती स्वरा ने एक लंबी चोटी बना रखी थी। इसमें वह एकदम स्टार प्रस्तोता दिख रही हैं। फिल्म 24 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।

Latest Bollywood News