1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. वरुण धवन चाहते हैं आलिया भट्ट पूरी करें उनकी ये इच्छा

वरुण धवन चाहते हैं आलिया भट्ट पूरी करें उनकी ये इच्छा

 Published : Feb 20, 2017 03:07 pm IST,  Updated : Feb 20, 2017 03:49 pm IST

आलिया भट्ट ने अपनी चुलबुली अदाओं और बेहतरीन अभिनय से तो दर्शकों को दीवाना बनाया ही है। लेकिन फैंस उनके सिंगिग टैलेंट के भी कायल हैं। आलिया ने कुछ फिल्मों में अपनी आवाज का जादू भी चलाया है। अब उनके अभिनेता दोस्त वरुण धवन...

varun alia- India TV Hindi
varun alia

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट ने अपनी चुलबुली अदाओं और बेहतरीन अभिनय से तो दर्शकों को दीवाना बनाया ही है। लेकिन फैंस उनके सिंगिग टैलेंट के भी कायल हैं। आलिया ने कुछ फिल्मों में अपनी आवाज का जादू भी चलाया है। अब उनके अभिनेता दोस्त वरुण धवन भी उनकी खूबसूरत आवाज़ के दीवाने हो गए हैं। ये दोनों फिलहाल अपनी आगामी फिल्म 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया' के प्रमोशन में काफी व्यस्त हैं। हाल ही में मुंबई में आयोजित हुए ‘मिर्ची म्यूजिक अवॉर्ड’ में वरुण ने कहा कि वो चाहते हैं आलिया रियलिटी कार्यक्रमों में गाना गाए।

इसे भी पढ़ें:-

वरुण ने कहा, "आलिया बहुत अच्छा गाती हैं और मैं चाहता हूं कि वह गायन आधारित रियलिटी कार्यक्रमों जैसे 'सा रे गा मा पा' और 'इंडियन आयडल' में भाग ले। मुझे लगता है वह जरूर जीतेंगी।" आलिया ने 'हाईवे', 'हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया' और 'उड़ता पंजाब' जैसी फिल्मों में गाना भी गाया है। आलिया की आवाज में ‘हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया’ का गाना ‘मैं तैनूं समझावां...’ काफी हिट हुआ था। मिर्ची म्यूजिक अवॉर्ड कार्यक्रम में पहुंची अभिनेत्री आलिया भट्ट ने अपनी फिल्म ‘बद्रीनाथ की दुल्हनिया' का गाना 'तम्मा तम्मा' भी गुनगुनाया।

आलिया ने कहा, "संगीत बॉलीवुड का एक अहम हिस्सा है। मुझे लगता है संगीत के लिए और अवार्ड होने चाहिए। कभी-कभी संगीत के आधार पर भी फिल्म को अच्छी शुरुआत मिलती है।"

शशांक खेतान के निर्देशन में बनी फिल्म 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया' 10 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। वरुण धवन और आलिया भट्ट की साथ में ये तीसरी फिल्म है। इससे पहले वरुण और आलिया ‘स्टूडेंट ऑफ दी ईयर’ और ‘हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया’ में साथ काम कर चुके हैं। निर्देशक करण जौहर की आगामी फिल्म ‘शुद्धि’ में भी वरुण और आलिया की जोड़ी साथ दिख सकती है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन