1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. VIDEO: इस मामले में श्रीदेवी से कम नहीं हैं उनकी बेटी जाह्नवी

VIDEO: इस मामले में श्रीदेवी से कम नहीं हैं उनकी बेटी जाह्नवी

 Published : Feb 20, 2017 12:22 pm IST,  Updated : Feb 20, 2017 12:22 pm IST

श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। कुछ वक्त पहले आई खबरों के अनुसार कहा जा रहा था कि जाह्नवी जल्द बॉलीवुड में कदम रखने वाली हैं। लेकिन फिलहाल वह अपनी फिल्म को लेकर नहीं बल्कि...

Jhanvi Kapoor- India TV Hindi
Jhanvi Kapoor

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेत्री श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। कुछ वक्त पहले आई खबरों के अनुसार कहा जा रहा था कि जाह्नवी जल्द बॉलीवुड में कदम रखने वाली हैं। लेकिन फिलहाल वह अपनी फिल्म को लेकर नहीं बल्कि अपनी तस्वीरों के लिए चर्चा का विषय बनी हुई हैं। हाल ही में जाह्नवी का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर शेयर किया गया है, जिसमें वह ठुमके लगाती हुई दिखाई दे रही हैं।

इसे भी पढ़े:-

पिछले दिनों जाह्नवी के अनवेरिफाइड इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर पोस्ट की गई थी, जिसमें वह श्रीदेवी, बोनी कपूर और अपने दोस्त के साथ नजर आ रही थीं। खबरों के अनुसार कहा जा रहा था कि तस्वीर में जो लड़का दिखाई दे रहा है जाह्नवी इन दिनों उसे डेट कर रही हैं। अब मनीष मल्होत्रा ने जाह्नवी की जो डांस वीडियो शेयर की है उसमें भी वह अपने इसी खास दोस्त शिखर परिहार के साथ थिरकती हुई नजर आ रही हैं।

इस वीडियो में जाह्नवी डिजाइनर मनीष मल्होत्रा की डिजाइन की गई ड्रेस पहने हुए दिखाई दे रही हैं। वैसे पिछले कुछ समय से श्रीदेवी की दोनों बेटियां जाह्नवी और खुशी कपूर सोशल मीडिया पर काफी छाई हुई हैं।

जाह्नवी को देखकर कहा जा सकता है कि वह भी अपनी मां से किसी भी चीज में पीछे नहीं रहने वालीं। बात चाहे डांस की हो या अभिनय की जाह्नवी को देखकर लगता है कि अब वह अपनी बॉलीवुड पारी शुरु करने के लिए बिलकुल तैयार हैं। कह सकते हैं कि उन्होंने अपनी मां से काफी कुछ सीखा है।

बता दें करण जौहर जल्द ही मराठी सुपरहिट फिल्म 'सैराट' का हिन्दी रीमेक बनाने वाले हैं। इस फिल्म में जाह्नवी कपूर अभिनय करती हुई दिखाई देंगी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन