1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. SHOCKING! ऐसा क्या हुआ कि, कंगना जड़ने वाली थी सुगंधा को थप्पड़

SHOCKING! ऐसा क्या हुआ कि, कंगना जड़ने वाली थी सुगंधा को थप्पड़

 Published : Feb 18, 2017 05:35 pm IST,  Updated : Feb 18, 2017 05:36 pm IST

बोल़्ड और बिंदास अभिनेत्री कंगना रनौत किसी न किसी कारण सुर्खियों में बनी रहती है। इन दिनों कंगना अपनी फिल्म 'रंगून' के प्रमोशन में लगी हुई है। इसी बीच कंगना अपनी फिल्म के प्रमोशन के लिए 'द वॉइस इंडिया सीजन-2' में आई। यहां पर कुछ ऐसा हुआ। जानिए कारण.

Sugandha Mishra  and kangana- India TV Hindi
Sugandha Mishra and kangana

मुंबई: बोल़्ड और बिंदास अभिनेत्री कंगना रनौत किसी न किसी कारण सुर्खियों में बनी रहती है। इन दिनों कंगना अपनी फिल्म 'रंगून' के प्रमोशन में लगी हुई है।  इसी बीच कंगना अपनी फिल्म के प्रमोशन के लिए 'द वॉइस इंडिया सीजन-2' में आई। यहां पर कुछ ऐसा हुआ जिसके कारण कंगना हास्य कलाकार सुनंदा को थप्पड़ जड़ने वाली थी। जानिए आखिर क्या है मामला।

ये भी पढ़े-

हास्य कलाकार व अभिनेत्री सुगंधा मिश्रा को टीवी शो 'द वॉइस इंडिया सीजन-2' में अभिनेत्री कंगना रनौत के सामने उन्हीं का मजाक बनाने के दौरान अजीब स्थिति का सामना करना पड़ा। राष्ट्रीय पुरस्करा विजेता अभिनेत्री अपनी आगामी फिल्म 'रंगून' के प्रचार के सिलसिले में अभिनेता शाहिद कपूर के साथ इस शो में शामिल हुईं।

शो में कोच के रूप में नजर आने वाले गायक सलीम मर्चेट और शान ने सुगंधा की खिंचाई शुरू कर दी और उनसे कंगना के सामने ही उनका (कंगना) मजाक उड़ाने के लिए कहा।

इस पर कंगना ने कहा, "मुझे उसे थप्पड़ मारने के ख्याल जैसा महसूस हुआ।"

सेट पर मौजूद एक सूत्र ने बताया कि कंगना के हैरान करने वाले बयान के बाद उहापोह की स्थिति पैदा हो गई, जो निश्चित रूप से सुगंधा के लिए अजीब क्षण था, लेकिन उन्होंने इसे हल्के-फुल्के अंदाज में लिया और शूटिंग जारी रखी।

'द वॉइस इंडिया सीजन-2' का प्रसारण एंड टीवी पर होता है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन