1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. जॉन की जिंदगी पर स्टैलोन का गहरा असर

जॉन की जिंदगी पर स्टैलोन का गहरा असर

जॉन अब्राहम ने कहा, "असल में सिल्वेस्टर स्टैलोन ने मेरी जिंदगी को काफी प्रभावित किया है।

Sylvester stallone & John abraham- India TV Hindi
Sylvester stallone & John abraham

नई दिल्ली: जॉन अब्राहम बॉलीवुड अभिनेता और पूर्व मॉडल हैं। कई विज्ञापनों और कंपनियों के लिए मॉडलिंग करने के बाद, अब्राहम ने फिल्म जिस्म (2003) से अपना फ़िल्मी सफ़र प्रारंभ किया। जॉन अब्राहम ने कहा, "असल में सिल्वेस्टर स्टैलोन ने मेरी जिंदगी को काफी प्रभावित किया है। जॉन का कहना है कि उनकी जिंदगी पर हॉलीवुड सुपरस्टार सिल्वेस्टर स्टैलोन का गहरा प्रभाव है। एक प्रकार से वह मेरे लिए रोल मॉडल भी हैं। मैं मानता हूं कि मुझमें स्टेलोन का कुछ हिस्सा है।"
इसे भी पढ़े:-

जॉन ने कहा कि स्टैलोन के कारण ही वह हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में आए थे। अभिनेता ने कहा, "काफी लोग जानते हैं कि मेरे फिल्मों में आने का कारण सिल्वेस्टर स्टैलोन हैं। मैंने मुक्केबाजी पर आधारित फिल्म 'रॉकी 4' देखी थी और मैं इस बात से बेहद प्रभावित हुआ था कि कोई व्यक्ति इतना शक्तिशाली दिख सकता है और दूसरे शक्तिशाली व्यक्ति से लड़ सकता है।"

उन्होंने कहा, "मुझे लगा कि मुझे भी शक्तिशाली होने की जरूरत है और मैंने वजन बढ़ाने के लिए केले खाने शुरू कर दिए। उस समय मैं कॉलेज में था।" जॉन की आगामी फिल्म 'फोर्स 2' है, जिसमें उनके साथ सोनाक्षी सिन्हा और ताहिर राज भसीन भी नजर आएंगे।

 

Latest Bollywood News