1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'जिस्म 3' के लिए चेहरों की तलाश में पूजा भट्ट

'जिस्म 3' के लिए चेहरों की तलाश में पूजा भट्ट

 Published : Aug 04, 2016 07:10 pm IST,  Updated : Aug 04, 2016 07:10 pm IST

पूजा भट्ट 'जिस्म' श्रृंखला की तीसरी फिल्म के लिए कलाकारों का चयन करना शुरू कर दिया है। पूजा ने बुधवार को ट्विटर पर इसकी जानकार देते हुए लिखा...

pooja- India TV Hindi
pooja

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री और फिल्म निर्माता पूजा भट्ट 'जिस्म' श्रृंखला की तीसरी फिल्म के लिए कलाकारों का चयन करना शुरू कर दिया है। पूजा ने बुधवार को ट्विटर पर इसकी जानकार देते हुए लिखा, "फिल्म 'जिस्म 2' को चार साल पूरे और 'जिस्म 3' की कास्टिंग शुरू। नई फैंटसी कौन? इसका पता लगाने के लिए किसी अन्य दिन का इंतजार नहीं किया जा सकता। एक मुश्किल काम।"

इसे भी पढ़े:-

'जिस्म 2' की रिलीज को बुधवार को चार साल पूरे हो गए हैं। इस फिल्म से भारतीय मूल की कनाडाई अभिनेत्री सनी लियोन ने बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत की थी। इस फिल्म में उनके साथ अभिनेता रणदीप हुड्डा और अरुणोदय सिंह भी मुख्य भूमिकाओं में नजर आए थ। पूजा ने इस अवसर पर अपनी टीम को धन्यवाद दिया।

उन्होंने कहा, "फिल्म 'जिस्म 2' को चार साल पूरे। पूरी टीम को धन्यवाद। 'हे वाला' गीत में रणदीप हुड्डा, सनी लियोन, अरुणोदय सिंह।" इस श्रृंखला की पहली फिल्म 2003 में रिलीज हुई थी, जिसमें बिपाशा बसु और जॉन अब्राहम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए नजर आए थे।

पूजा भट्ट की पिछली फिल्म ‘कैबरे’ काफी सुर्खियों में छाई हुई थी। इस फिल्म की रिलीज को लेकर भी काफी विवाद खड़ा हुआ था। यह कॉपीराइट के मुद्दे को लेकर फंसी हुई थी। इस फिल्म में रिचा चड्डा मुख्य किरदार में नजर आई हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन