1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'कैबरे' को लेकर क्यों है रिचा के मन में घबराहट

'कैबरे' को लेकर क्यों है रिचा के मन में घबराहट

 Published : May 09, 2016 03:44 pm IST,  Updated : May 10, 2016 01:01 pm IST

मेरे मन में इसे लेकर थोड़ी सी घबराहट है, लेकिन यह अच्छे संदर्भ में है।" कौस्तव नारायण नियोगी निर्देशित फिल्म का निर्माण पूजा भट्ट और भूषण कुमार ने संयुक्त रूप से किया है।

richa- India TV Hindi
richa

 नई दिल्ली: बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा रिचा चड्ढ़ा इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'कैबरे' को लेकर काफी चर्चा में बनी हुई हैं। इस फिल्म में रिचा काफी बोल्ड अवतार में नजर आएंगी। फिल्म को लेकर रिचा काफी उत्साहित हैं साथ उन्हें इसें लेकर थोड़ी घबराहट भी है। गैर पारंपरिक भूमिकाएं निभाने के लिए मशहूर अभिनेत्री रिचा चड्ढ़ा का मानना है कि 'कैबरे' उनकी पहली व्यावसायिक फिल्म है। रिचा का कहना है कि इसे लेकर उनके मन में थोड़ी सी घबराहट है, लेकिन यह अच्छे संदर्भ में है।

'कैबरे' झारखंड के एक छोटे से गांव की एक युवती की कहानी है, जो नृत्य की दुनिया में नाम कमाना चाहती है। नृत्य के साथ ही फिल्म में प्यार और रोमांस का तड़का भी होगा। रिचा ने मीडिया को दिए एक साक्षात्कार में कहा, "'कैबरे' मेरी पहली व्यावसायिक फिल्म है और मैने इसे गीत और नृत्य के लिए अपने प्रेम के लिए और एक प्रयोग के तौर पर किया है।

मेरे मन में इसे लेकर थोड़ी सी घबराहट है, लेकिन यह अच्छे संदर्भ में है।" कौस्तव नारायण नियोगी निर्देशित फिल्म का निर्माण पूजा भट्ट और भूषण कुमार ने संयुक्त रूप से किया है। रिचा इस इस फिल्म में एक डांसर की भूमिका निभा रही हैं जिसके लिए रिचा ने जैज और बैली डांस की पेशेवर कक्षाएं भी ली हैं। कैबरे एक इंडियन रोमांटिक फिल्म है जिसमें रिचा चड्ढा मुख्य भूमिका में नजर आ रही हैं।

जिसके लिए रिचा ने काफी पहले से तैयारी कर रखी है। रिचा ने इससे पहले भी फिल्मों में काफी बोल्ड सीन्स कर चुकी हैं और अपने अभिनय का लोहा मनवा चुकी हैं।

रिचा की आगामी फिल्म 'कैबरे' 27 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसके अलावा रिचा ओमंग कुमार के निर्देशन में बनी रही फिल्म 'सरबजीत' में भी अह्म किरदार निभाती हुई नजर आएंगी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन