1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ‘पिंक’ के कारण तापसी को मिली 'रनिंग शादी डॉट कॉम'

‘पिंक’ के कारण तापसी को मिली 'रनिंग शादी डॉट कॉम'

तापसी पन्नू इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'रनिंग शादी डॉट कॉम' को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। हाल ही में उनकी इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया है, जिसे दर्शकों के बीच काफी पसंद भी किया जा रहा है। इससे पहले तापसी को फिल्म ‘पिंक’ में देखा गया था।

taapsee- India TV Hindi
taapsee

मुंबई: अभिनेत्री तापसी पन्नू इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'रनिंग शादी डॉट कॉम' को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। हाल ही में उनकी इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया है, जिसे दर्शकों के बीच काफी पसंद भी किया जा रहा है। इससे पहले तापसी को फिल्म ‘पिंक’ में देखा गया था। इसमें भी उन्होंने अपने शानदार अभिनय के कारण खूब प्रशंसा हासिल की थी। तापसी का कहना है कि उन्हें 'रनिंग शादी डॉट कॉम' भी उन्हें 'पिंक' की सफलता के कारण ही मिली है।

इसे भी पढ़े:-

अमित रॉय के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अमित साध भी प्रमुख भूमिका में हैं। यह रॉनी लाहिरी और सरकार द्वारा निर्मित है। तापसी ने कहा, "जब मैं 'रनिंग शादी डॉट कॉम' के लिए चुनी गई थी, तब शूजित सर मुझसे एक भी बार नहीं मिले थे और फिल्म की शूटिग के दौरान जब वह लोकेशन पर आए। तो 'रनिंग शादी डॉट कॉम' के दौरान हमने मुश्किल से बातचीत की।"

उन्होंने कहा, "पहली बार जब उन्होंने शूट की फुटेज देखी तो शायद सोचा कि मैं मीनल अरोड़ा की भूमिका निभाऊंगी। मैं खुश हूं कि उन्होंने मुझसे इस भूमिका के लिए संपर्क किया। मैं 'रनिंग शादी डॉट कॉम' और 'पिंक' के लिए आभारी हूं।"

'रनिंग शादी डॉट कॉम' दो युवाओं की कहानी है, जो ऑनलाइन साइट शुरू करते हैं। वे दो-प्रमियों को साथ लाना चाहते हैं। फिल्म 3 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Latest Bollywood News