A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सस्ती कॉपी कहने पर तापसी पन्नू का चौका, कहा- बताओ कैसे बनते हैं महंगी कॉपी

सस्ती कॉपी कहने पर तापसी पन्नू का चौका, कहा- बताओ कैसे बनते हैं महंगी कॉपी

तापसी पन्नू को सस्ती कॉपी और ट्रोल किए जाने पर उन्होंने यूजर्स को मुंहतोड़ जवाब दिया है। उन्होंने यूसर्ज से ही पूछ डाला की आप बता दो मंहगी कॉपी कैसे बनते हैं।

Taapsee pannu- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM Taapsee pannu

अभिनेत्री तापसी पन्नू(Taapsee Pannu) के अनुसार सोशल मीडिया पर होने वाले ट्रोल काफी मनोरंजक होते हैं। वह आजकल ट्रोलर्स का निशाना बनी हुई हैं। सस्ती कॉपी कहे जाने के बाद तापसी चुप कैसे रह सकती थीं। अब तापसी ने इन यूजर्स से ही पूछ लिया है कि आप लोग ही बता दें महंगी कॉपी कैसे बनते हैं।  सोशल मीडिया पर एक ट्रोल में तापसी को 'सस्ती अभिनेत्री' कहने के साथ यह भी कहा गया कि 'उनकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं है'।

इस ट्रोल के उत्तर में तापसी ने कहा, "ठीक है सर। क्या आप मुझे थेरेपी सेशन देंगे। इसके साथ ही मोल-भाव के दौरान मुझे यह भी बताना कि 'महंगी' अभिनेत्री कैसे बना जाता है। महंगाई तो मेरे में भी होना चाहिए ना।"

अभिनेत्री के एक प्रशंसक ने कहा कि उन्हें ऐसे ट्रोल को नजरअंदाज करना चाहिए। ये कभी नहीं बदल सकते।

इस पर अभिनेत्री ने प्रशंसक को रिप्लाई किया, "लेकिन मैं नहीं चाहती कि ये बदले। ये काफी मनोरंजक हैं। उनसे बदलने की उम्मीद कर उनके ह्यूमर को नहीं मारना चाहिए। ये हमें बहुत सारे तत्व प्रदान करते हैं। अब उसका प्रयोग कैसे करना है, यह हमारे उपर निर्भर करता है।"

यह ऐसा पहली बार नहीं है, जब तापसी ने ट्रोल्स को मुंहतोड़ जवाब दिया है।

वहीं अगर फिल्मों की बात करें तो तापसी की आगामी फिल्म 'सांड की आंख' जल्द ही रिलीज होने वाली है।

Also Read:

फरहान अख्तर बेटी के साथ स्विमिंग पूल में मस्ती करते आए नजर, देखें वीडियो

#SareeTwitter:आयुष्मान खुराना पर भी चढ़ा साड़ी पहनने का चस्का, तस्वीर देखकर हो जाएंगे लोटपोट

Latest Bollywood News