1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. तापसी ने कहा, अवार्ड्स अभिनय कौशल को नहीं करते परिभाषित

तापसी ने कहा, अवार्ड्स अभिनय कौशल को नहीं करते परिभाषित

तापसी का कहना है कि पुरस्कार किसी कलाकार के अभिनय कौशल को परिभाषित नहीं करते। तापसी ने यहां शनिवार को लक्स गोल्डन रोज अवॉर्ड्स में 'राइजिंग स्टार ऑफ द ईयर' का खिताब जीता था।

taapsee- India TV Hindi
taapsee

मुंबई: अभिनेत्री तापसी पन्नू को पिछले दिनों रिलीज हुई फिल्म 'पिंक' में अभिनय करते हुए देखा गया था। इस फिल्म में वह पहली बार महानायक अमिताभ बच्चन के साथ काम करते हुए नजर आई थीं। फिल्म में उनके अभिनय को दर्शकों और समीक्षकों से खूब सराहना हासिल हुई थी। लेकिन तापसी का कहना है कि पुरस्कार किसी कलाकार के अभिनय कौशल को परिभाषित नहीं करते। तापसी ने यहां शनिवार को लक्स गोल्डन रोज अवॉर्ड्स में 'राइजिंग स्टार ऑफ द ईयर' का खिताब जीता था।

इसे भी पढ़े:- अक्षय और तापसी ने मलेशिया में पूरी की ‘नाम शबाना’ की शूटिंग

पुरस्कार मिलने के बाद कैसा लग रहा है, यह पूछे जाने पर तापसी ने कहा, "पुरस्कार किसी कलाकार के अभिनय कौशल को परिभाषित नहीं करते। यह आपके काम के अच्छे या बुरे होने का अंतिम फैसला नहीं है, लेकिन यह जताता है कि आपके अलावा कुछ अन्य लोग भी हैं, जो मानते हैं कि आप अच्छा काम करते हैं।"

तापसी ने कहा, "यह जानकर अच्छा महसूस हो रहा है कि हमारे बड़े उद्योग में मेरे काम की पहचान और प्रशंसा हो रही है, जहां प्रतिभा की कोई कमी नहीं है।"

तापसी इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'नाम शबाना' की शूटिंग में काफी व्यस्त हैं। इस फिल्म में वह बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार के साथ अभिनय करती हुई नजर आएंगी।

Latest Bollywood News