1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अक्षय और तापसी ने मलेशिया में पूरी की ‘नाम शबाना’ की शूटिंग

अक्षय और तापसी ने मलेशिया में पूरी की ‘नाम शबाना’ की शूटिंग

 Published : Oct 28, 2016 05:07 pm IST,  Updated : Oct 28, 2016 05:07 pm IST

तापसी पन्नू और खिलाड़ी अक्षय कुमार के अभिनय से सजी आगामी फिल्म नाम शबाना पिछले काफी वक्त से चर्चा में बनी हुई है। पिछले दिनों खबर आई थी कि इन दोनों ने अपनी इस फिल्म की शूटिंग शुरु कर दी है। अब इस फिल्म का मलेशियाई शेड्यूल पूरा कर हो चुका है।

taapsee- India TV Hindi
taapsee

मुंबई: अभिनेत्री तापसी पन्नू और खिलाड़ी अक्षय कुमार के अभिनय से सजी आगामी फिल्म नाम शबाना पिछले काफी वक्त से चर्चा में बनी हुई है। पिछले दिनों खबर आई थी कि इन दोनों ने अपनी इस फिल्म की शूटिंग शुरु कर दी है। अब इस फिल्म का मलेशियाई शेड्यूल पूरा कर हो चुका है। फिल्म को 2017 में रिलीज करने की योजना बनाई गई है। तापसी ने कहा, "'नाम शबाना' का दूसरा शेड्यूल पूरा। एक बहुत अच्छी योजना के तहत शेड्यूल सफलतापूर्वक पूरा हुआ।"

इसे भी पढ़े:-

शिवम नायर के निर्देशन में बनी फिल्म की शूटिंग सिटी सेंटर सहित कुआलालंपुर के प्रसिद्ध स्थानों और पेट्रोनास जुड़वा मीनार के पास की गई। उन्होंने कहा,"अक्षय के एक्शन दृश्य देखकर बहुत कुछ सीखा। सप्ताह के भीतर अगला शेड्यूल शुरू।"

मलेशिया में फिल्म की शूटिंग शुरु करने से पहले तापसी ने अपने एक बयान में कहा था कि, "यह मेरे लिए इस साल की खास फिल्मों में से एक है। मलेशिया में एक्शन दृश्यों की शूटिंग की जा रही है। फिल्म को बड़े पैमाने पर मलेशिया में फिल्माया जाएगा, जिसमें हमारे साथ फिल्म के लगभग सारे कलाकार मौजूद रहेंगे। यह निश्चित तौर पर अगले साल मेरे लिए बड़ी फिल्म साबित होने वाली है।" दोनों कलाकार कुछ महत्वपूर्ण खतरनाक एक्शन दृश्यों की शूटिंग करेंगे।

'नाम शबाना' में अभिनेता मनोज बाजपेयी और दक्षिणी अभिनेता पृथ्वीराज भी प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन