1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'पिंक' के लिए प्रशंसा हासिल करने के बाद तापसी ने कही ये बात

'पिंक' के लिए प्रशंसा हासिल करने के बाद तापसी ने कही ये बात

 Published : Oct 14, 2016 07:08 pm IST,  Updated : Oct 14, 2016 07:08 pm IST

तापसी पन्नू पिछले दिनों रिलीज हुई फिल्म ‘पिंक’ के लिए काफी सराहना हासिल हो चुकी है। इस फिल्म में उन्होंने अपने बेहतरीन किरदार से दर्शकों का दिल जीतकर भारत और विदेशों से पत्र व ईमेल पाने वाली अभिनेत्री तापसी पन्नू का कहना है कि...

taapsee- India TV Hindi
taapsee

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री तापसी पन्नू पिछले दिनों रिलीज हुई फिल्म ‘पिंक’ के लिए काफी सराहना हासिल हो चुकी है। इस फिल्म में उन्होंने अपने बेहतरीन किरदार से दर्शकों का दिल जीतकर भारत और विदेशों से पत्र व ईमेल पाने वाली अभिनेत्री तापसी पन्नू का कहना है कि इसने यह साबित कर दिया है कि कला की कोई सीमा नहीं होती है। गलत तरीके से यौन उत्पीड़न के मामले में आरोपी बनी लड़की के किरदार का सरलता व सहजता से चित्रण करने वाली तापसी को प्रशंसकों की ओर से संदेश, पत्र और ईमेल प्राप्त हो रहे हैं।

इसे भी पढ़े:- शुरु हुई अक्षय-तापसी की इस एक्शन फिल्म की शूटिंग

तापसी ने अपने बयान में कहा, "सीमाओं के पार से पत्र और ईमेल मिलना बेहद दिलचस्प है। वास्तव में कला की कोई सीमा नहीं होती है। बहुत सारे दिल को खुश कर देने वाले संदेश और ईमेल खासकर मध्य-पूर्व देशों की लड़कियों से प्राप्त हुए हैं।"

फिल्म 'बेबी' की अभिनेत्री का कहना है कि जब वह थोड़े दिनों के लिए मध्य-पूर्व देशों में छुटिट्यां मनाने गईं तो कई लड़कियों से मिलीं, जिन्होंने उनके पास आकर 'पिंक' के लिए अपने प्यार का इजहार किया। कई कलाकारों और आलोचकों द्वारा सराही गई इस फिल्म में अमिताभ बच्चन, कीर्ति कुल्हरी और अंगद बेदी जैसे सितारे भी हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन