1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. शुरु हुई अक्षय-तापसी की इस एक्शन फिल्म की शूटिंग

शुरु हुई अक्षय-तापसी की इस एक्शन फिल्म की शूटिंग

 Published : Oct 14, 2016 05:07 pm IST,  Updated : Oct 14, 2016 05:07 pm IST

अक्षय कुमार पिछले कुछ दिनों से अपनी आगामी फिल्म ‘नाम शबाना’ को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। इस फिल्म में उनके साथ अभिनेत्री तापसी पन्नू भी मुख्य भूमिका निभाती हुई नजर आएंगी।

akki- India TV Hindi
akki

मुंबई: बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार पिछले कुछ दिनों से अपनी आगामी फिल्म ‘नाम शबाना’ को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। इस फिल्म में उनके साथ अभिनेत्री तापसी पन्नू भी मुख्य भूमिका निभाती हुई नजर आएंगी। हाल ही में इन दिनों ने मलेशिया में अपनी इस फिल्म की शूटिंग शुरु कर दी है। उम्मीद की जा रही है क कि फिल्म 2017 में रिलीज हो जाएगी। 'नाम शबाना' फिल्म 'बेबी' की श्रृंखला का ही हिस्सा है। इसमें मनोज वाजपेयी और दक्षिण भारतीय अभिनेता पृथ्वीराज भी महत्वपूर्ण किरदारों में दिखाई देंगे।

इसे भी पढ़े:- VIDEO: अक्षय कुमार ने शहीदों को लेकर की भावुक अपील

तापसी ने अपने बयान में कहा है कि, "यह मेरे लिए इस साल की खास फिल्मों में से एक है। मलेशिया में एक्शन दृश्यों की शूटिंग की जा रही है। फिल्म को बड़े पैमाने पर मलेशिया में फिल्माया जाएगा, जिसमें हमारे साथ फिल्म के लगभग सारे कलाकार मौजूद रहेंगे। यह निश्चित तौर पर अगले साल मेरे लिए बड़ी फिल्म साबित होने वाली है।" दोनों कलाकार कुछ महत्वपूर्ण खतरनाक एक्शन दृश्यों की शूटिंग करेंगे।

तापसी को पिछले दिनों रिलीज हुई फिल्म ‘पिंक’ में मुख्य किरदार निभाते हुए देखा गया था। उन्हें अपनी इस फिल्म के लिए दर्शकों और फिल्म समीक्षकों से काफी प्रशंसा भी हासिल हुई है। इस फिल्म में वह पहली बार बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के साथ अभिनय करती हुई नजर आई थीं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन