1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. तापसी ने किया खुलासा, ‘पिंक’ में दिखेगा नया अवतार

तापसी ने किया खुलासा, ‘पिंक’ में दिखेगा नया अवतार

तापसी पन्नू इन दिनो अपनी आगामी फिल्म 'पिंक को लेकर काफी सुर्खियां बटोर रही हैं। फिल्म में महानायक अमिताभ बच्चन के साथ हम भूमिका निभाती हुई नजर आ रही हैं।

taapsee- India TV Hindi
taapsee

नई दिल्ली: अभिनेत्री तापसी पन्नू इन दिनो अपनी आगामी फिल्म 'पिंक को लेकर काफी सुर्खियां बटोर रही हैं। फिल्म में महानायक अमिताभ बच्चन के साथ हम भूमिका निभाती हुई नजर आ रही हैं। कुछ वक्त पहले ही फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया है, जिसे दर्शकों से काफी अच्छी प्रतिक्रिया हासिल हो रही है। तापसी इस फिल्म में काफी अलग अंदाज में नजर आएंगी। उन्हें इससे पहले किसी भी फिल्म में इस तरह का किरदार निभाते हुए नहीं देखा गया है।

इसे भी पढ़े:-

फिल्म में अपनी भूमिका को लेकर तापसी का कहना है कि इस फिल्म में दर्शकों को उनका दूसरा रूप देखने मिलेगा। यह फिल्म बॉलीवुड में उनके करियर को एक नया आकार देगी। उन्होंने बताया, "बेशक। लोग दोबारा मुझे एक नए अवतार में देखेंगे। उन्हें मेरा दूसरा रूप देखने को मिलेगा। 'पिंक' मेरे करियर को नया आकार देगी।"

तापसी ने वर्ष 2013 में आई फिल्म 'चश्मेबद्दूर' से बॉलीवुड में कदम रखा गया था। फिल्म बॉक्सऑफिस पर कोई कमाल नहीं दिखा पाई, लेकिन उनके अभिनय को सभी से खूब सराहना हासिल हुई। तापसी का मानना है कि कोई भी एक विशेष फिल्म उनके बॉलीवुड करियर को परिभाषित नहीं कर सकती है। यह सिर्फ उसे एक नया आकार दे सकती है।

अनिरुद्ध चौधरी के निर्देशन में बनी यही थ्रिलर फिल्म ‘पिंक’ दिल्ली की पृष्ठभूमि पर आधारित है। फिल्म शहरों में महिलाओं के प्रति होने वाले अपराध पर रोशनी डालती है। अमिताभ बच्चन फिल्म में एक वकील की भूमिका निभाते हुए नजर आ रहे हैं।  शुजित सरकार द्वारा सह-निर्मित इस फिल्म में तापसी पहली बार बिग बी के साथ काम करती हुई नजर आ रही हैं। यह फिल्म 16 सितम्बर को सिनेमाघरों में प्रदर्शित होगी।

Latest Bollywood News