1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. तापसी पन्नू ने बताया फिल्मी दुनिया का कड़वा सच

तापसी पन्नू ने बताया फिल्मी दुनिया का कड़वा सच

 Published : Sep 12, 2016 07:25 pm IST,  Updated : Sep 12, 2016 08:04 pm IST

तापसी पन्नू इन दिनों अपनी आगामी बॉलीवुड फिल्म 'पिंक' को लेकर सुर्खियों में छानी हुई हैं। तापसी का कहना है कि गैर-फिल्मी पृष्ठभूमि से ताल्लुक रखने वाले कलाकारों के लिए काम की कोई कमी नहीं है, लेकिन...

taapsee- India TV Hindi
taapsee

मुंबई: अभिनेत्री तापसी पन्नू इन दिनों अपनी आगामी बॉलीवुड फिल्म 'पिंक' को लेकर सुर्खियों में छाई हुई हैं। तापसी का कहना है कि गैर-फिल्मी पृष्ठभूमि से ताल्लुक रखने वाले कलाकारों के लिए काम की कोई कमी नहीं है, लेकिन उन्हें दूसरा अवसर नहीं मिलता। तापसी ने बताया, "जब आपकी पहली फिल्म रिलीज होगी, तो आपको काफी प्रस्ताव मिलेंगे, क्योंकि यह फिल्म जगत काफी बड़ा है लेकिन इनमें से कितने करने योग्य हैं और कितने सफल होंगे इससे ही आपका करियर बनता है। काम की कोई कमी नहीं है।"

इसे भी पढ़े:-

तापसी ने कहा, "एक बाहरी कलाकार के लिए काम की कोई कमी नहीं है, लेकिन समस्या एक ही है कि अगर आप सही साबित नहीं होते तो आपके पास दूसरा अवसर नहीं होता।" तापसी ने 'बेबी और 'चश्मेबद्दूर' जैसी फिल्मों में काम किया है और उन्हें आगामी फिल्म 'पिंक' में महानायक अमिताभ बच्चन के साथ देखा जाएगा।

तापसी ने कहा कि 'पिंक' की पटकथा पढ़ते ही उन्होंने इसके लिए हांमी भर दी थी। हालांकि, उन्हें शुरुआत में इस बात की खबर नहीं थी कि अमिताभ बच्चन भी इस फिल्म में हैं। शहरों में महिलाओं के खिलाफ हो रहे अपराधों पर रोशनी डालती फिल्म 'पिंक' 16 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन