A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. मनोज बाजपेयी के साथ और फिल्में करना चाहती हैं तापसी पन्नू

मनोज बाजपेयी के साथ और फिल्में करना चाहती हैं तापसी पन्नू

'पिंक' और 'नाम शबाना' जैसी सफल फिल्मों से तापसी ने बॉलीवुड में खुद को स्थापित किया है।

taapsee pannu- India TV Hindi
taapsee pannu

मुंबई: अभिनेता मनोज बाजपेयी के साथ फिल्म ‘नाम शबाना’ में काम कर चुकी अभिनेत्री तापसी पन्नू का कहना है कि मनोज के साथ काम करने में उन्हें खुशी होती है। तापसी मंगलवार को 30 साल की हो गई और मनोज ने उन्हें जन्मदिन की बधाई दी।

मनोज ने ट्वीट किया, "जन्मदिन की बधाई तापसी। हमेशा मुस्कुराते रहिए। भगवान पर आप कृपा करें। "

मनोज के ट्वीट के जवाब में तापसी ने बुधवार को लिखा, "इसके लिए मुझे आपके साथ और ज्यादा फिल्मों में काम करना पड़ेगा। आपका बहुत धन्यवाद सर।"

'पिंक' और 'नाम शबाना' जैसी सफल फिल्मों से तापसी ने बॉलीवुड में खुद को स्थापित किया है।

फिलहाल फिल्म 'जुड़वां-2' और 'तड़का' उनकी झोली में हैं। तापसी की तेलुगू हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'आनंदो ब्रह्मा' 18 अगस्त को रिलीज होने के लिए तैयार है।

(इनपुट- आईएनएस)

आदर जैन ने एक्टर बनने से पहले माता-पिता से ली यह सलाह

Latest Bollywood News