1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. एक्टर बनने से पहले आदर जैन ने माता-पिता से ली सिर्फ यह चीज

एक्टर बनने से पहले आदर जैन ने माता-पिता से ली सिर्फ यह चीज

 Published : Aug 02, 2017 01:08 pm IST,  Updated : Aug 02, 2017 01:08 pm IST

राज कपूर के नाती आदर जैन अब बॉलीवुड में अपनी नई पारी की शुरुआत करने जा रहे हैं। बॉलीवुड भी बांहें पैलाकर कपूर परिवार के इस सदस्य का स्वागत कर रहा है। नवोदित कलाकार आदर ने हाल ही में बताया कि वह अभिनय को लेकर अपने परिजनों से सुझाव नहीं लेते क्योंकि...

aadar- India TV Hindi
aadar

नई दिल्ली: महान अभिनेता और फिल्म निर्माता राज कपूर के नाती आदर जैन अब बॉलीवुड में अपनी नई पारी की शुरुआत करने जा रहे हैं। बॉलीवुड भी बांहें पैलाकर कपूर परिवार के इस सदस्य का स्वागत कर रहा है। नवोदित कलाकार आदर ने हाल ही में बताया कि वह अभिनय को लेकर अपने परिजनों से सुझाव नहीं लेते क्योंकि वह अपनी सफलता और असफलता का श्रेय खुद लेना चाहते हैं। परिजनों से सलाह लेने के बारे में पूछे जाने पर आदर ने कहा, "हम घर में फिल्मों पर बिल्कुल भी चर्चा नहीं करते।" उन्होंने कहा, "हम सभी चीजों पर चर्चा करते हैं लेकिन फिल्मों पर नहीं। हम खानपान, छुट्टियों और परंपरा पर बातचीत करते हैं। हम एक-दूसरे के काम की प्रशंसा करते हैं लेकिन हमें काम को घर पर लाना पसंद नहीं है।"

उन्होंने कहा, "जब मैंने कलाकार के रूप में अपने करियर की शुरुआत की तो मैंने अपने माता-पिता को शुरुआत में ही कह दिया था कि मुझे आपका और सभी का आशीर्वाद चाहिए क्योंकि मैं अपना रास्ता खुद बनाना चाहता हूं और सफलता और असफलता का श्रेय भी खुद ही लेना चाहता हूं।"

राज कपूर की बेटी रीमा जैन के बेटे आदर ने कहा, "अंत में मुझे पता होगा कि यह मेरा निर्णय था।" आदर को हबीब फैसल के निर्देशन में बनी आगामी फिल्म 'कैदी बैंड' में मुख्य किरदार निभाते हुए देखा जाएगा। यह फिल्म 25 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। (प्रभास और अनुष्का के बीच आई बॉलीवुड की ये हसीना!)

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन