नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेत्री तब्बू ने हमेशा ही फिल्मों में अपने जबरदस्त किरदार से दर्शकों को लुभाया है। शुक्रवार को तब्बू अपना 45वां जन्मदिन मना रही हैं। तब्बू का असली नाम तबस्सुम फातिमा हाशमी है। उनका जन्म हैदराबाद में 4 नवंबर 1971 को हुआ था। वह दिग्गज अदाकारा शबाना आजमी और बाबा आजमी की भतीजी हैं। अभिनेत्री फराह नाज, तब्बू की बड़ी बहन हैं। फिल्मी परिवार से होने के कारण तब्बू का रुझान बचपन से ही फिल्मों की ओर था।
इसे भी पढ़े:-
उन्होंने हमेशा ही लीक से हटकर से फिल्मों में किरदार निभाए हैं। उन्हें इंडस्ट्री की सबसे ज्यादा संजीदा अभिनेत्रियों में से एक कहा जाता है। तब्बू ने जिस समय में अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की तब बॉलीवुड में अभिनेत्रियों की तुलना में अभिनेता की जलवा ज्यादा छाया हुआ था। लेकिन उन्होंने फिर भी अपने हर किरदार को बखूबी पर्दे पर उतारा। उनकी फिल्मों में बाकी सभी किरदार एक तरफ होते थे और तब्बू एक तरफ, जो अकेले ही सभी पर भारी पड़ जाती हैं।
तब्बू को न सिर्फ हिन्दी फिल्मों में बल्कि इंग्लिश, मराठी, तेलुगू और बंगाली फिल्मों में भी शानदार अभिनय करते हुए देखा जा चुका है। लेकिन हमेशा ही दर्शकों से प्रशंसा हासिल करने वालीं तब्बू अपनी रियल लाइफ को लेकर बहुत ज्यादा सुर्खियों में नहीं रही हैं। उनसे जुड़ी काफी बातें ऐसी हैं जो उनके शायद ही किसी को पता होंगी।
आज उनके जन्मदिन के इस खास मौके पर हम तब्बू से जुड़ी कुछ खास बातों से ही आपको रूबरू करवाने जा रहे हैं।
अगली स्लाइड में भी पढ़े:-
Latest Bollywood News