1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Happy B'day: तब्बू के बारे में ये 10 दिलचस्प बातें नहीं जानते होंगे आप

Happy B'day: तब्बू के बारे में ये 10 दिलचस्प बातें नहीं जानते होंगे आप

तब्बू ने हमेशा ही फिल्मों में अपने जबरदस्त किरदार से दर्शकों को लुभाया है। शुक्रवार को तब्बू अपना 45वां जन्मदिन मना रही हैं। तब्बू का असली नाम तबस्सुम फातिमा हाशमी है। उनका जन्म हैदराबाद में 4 नवंबर 1971 को हुआ था।

Tabu

1. तब्बू के पैदा होने के कुछ वक्त के बाद ही उनके माता-पिता एक दूसरे से अलग हो गए थे। उनके तलाक के बाद तब्बू अपनी मां के पास ही रहीं और उन्होंने इसके बाद अपने पिता का चेहरा कभी नहीं देखा। तब्बू कहती हैं कि उनकी मां ही उनके लिए पिता भी हैं, और अब उनकी इच्छा ही नहीं है कि वह अपने पिता को देखें भी।

Latest Bollywood News