A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Tadap: अहान शेट्टी और तारा सुतारिया का फर्स्ट लुक आया सामने, कल रिलीज होगा ट्रेलर

Tadap: अहान शेट्टी और तारा सुतारिया का फर्स्ट लुक आया सामने, कल रिलीज होगा ट्रेलर

अहान शेट्टी की डेब्यू फिल्म में उनके साथ तारा सुतारिया लीड रोल में नजर आएंगी।

Tadap- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM Tadap

बॉलीवुड स्टार सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी फिल्मों में नजर आने वाले हैं, जबसे उनकी डेब्यू फिल्म 'तड़प' की घोषणा हुई है फैंस काफी उत्साहित हैं। आज अहान शेट्टी की फिल्म तड़प से अहान का इंट्रोडक्शन वीडिया सामने आया है। जिसके बाद तो फैंस इस कदर क्रेजी हुए कि देखते ही देखते ट्विटर पर हैशटैग अहान शेट्टी ट्रेंड करने लगा।

फिल्म के पोस्टर ने पहले ही खूब धूम मचा रखी है और लगभग सभी को ट्रेलर का बेसब्री से इंतजार है। ट्रेलर रिलीज होने से पहले मेकर्स ने फैंस को एक सरप्राइज दिया है और फिल्म से अहान और तारा का एक परिचय वीडियो शेयर किया है। फिल्म में अहान की सह-कलाकार तारा सुतारिया ने अपने इंस्टाग्राम पर अहान का इंट्रोडक्श वीडियो शेयर किया है और लिखा है- मिलिए लवर बॉय ऑफ द ईयर से। प्रेजेंटिंग अहान शेट्टी एज़ इशाना।

Antim: The Final Truth Trailer: सरदार बनकर सुपरकॉप रूप में छा गए सलमान खान, एक्शन से भरपूर है ट्रेलर

वहीं अहान शेट्टी ने तारा सुतारिया  का परिचय वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है। अहान लिखते हैं- मिलिए इशाना की आंखों का तारा। प्रेजेंटिग तारा सुतारिया एज़ रमिसा। 

आपको बता दें, मिलन लूथरिया के निर्देशन में बनी और साजिद नाडियावाला के प्रोडक्श में बनी फिल्म तड़प का ट्रेलर कल दोपहर 1 बजे रिलीज किया जाएगा। 3 दिसंबर 2021 को सिनेमाघरों में फिल्म रिलीज की जाएगी।

Latest Bollywood News