1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Antim: The Final Truth Trailer: सरदार बनकर सुपरकॉप रूप में छा गए सलमान खान, एक्शन से भरपूर है ट्रेलर

Antim: The Final Truth Trailer: सरदार बनकर सुपरकॉप रूप में छा गए सलमान खान, एक्शन से भरपूर है ट्रेलर

 Published : Oct 25, 2021 07:08 pm IST,  Updated : Oct 26, 2021 02:34 pm IST

26 नवंबर को सलमान खान की मच अवेटेड फिल्म 'अंतिम: द फाइनल ट्रुथ' रिलीज होगी।

 Antim The Final Truth trailer- India TV Hindi
 Antim The Final Truth trailer Image Source : INSTAGRAM/SALMAN KHAN

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की मचअवेटेड फिल्म 'अंतिम: द फाइनल ट्रुथ' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। इस ट्रेलर में सलमान खान और आयुष शर्मा दमदार रोल में नजर आ रहे हैं।

सलमान खान, आयुष शर्मा की फिल्म 'अंतिम' 26 नवंबर को होगी रिलीज

ट्रेलर की शुरुआत होते ही सलमान खान की दमदार डायलॉग के साथ एंट्री होती है। 'तू कोई मिनिस्टर है जो तुझे हम वीआईपी ट्रीटमेंट देंगे। तेरे जैसे हैवानों की लिस्ट है हमारे पास।' इस डायलॉग के खत्म होते ही अगले सीन में आयुष शर्मा की एंट्री होती है। जिसमें उनका लुक और डायलॉग डिलीवरी उनके फैंस को इंप्रेस करने के लिए काफी है। 

अंतिम एक गैंगस्टर (आयुष) के बीच निरंतर संघर्ष की कहानी है, जो बिना किसी बाधा के अपने क्षेत्र पर शासन करना चाहता है और एक पुलिसवाला (सलमान) जो गैंगस्टर के उदय और शासन को रोकने के लिए निश्चयी है।  फिल्म में सलमान खान का लुक और आयुष शर्मा का लुक उनकी अब तक की सभी फिल्मों से एकदम अलग है। दर्शकों को इस फिल्म में भरपूर एक्शन देखने को मिलेगा जिसका इशारा इस फिल्म का ट्रेलर कर रहा है। 

'अंतिम' के नए पोस्टर में सरदार लुक में नजर आए सलमान खान, 25 अक्टूबर को रिलीज होगा ट्रेलर

सलमान खान, आयुष शर्मा और महिमा मकवाना अभिनीत, 'अंतिम: द फाइनल ट्रुथ' महेश मांजरेकर द्वारा निर्देशित, सलमा खान द्वारा निर्मित और सलमान खान फिल्म्स द्वारा प्रस्तुत की गई है। यह फिल्म 26 नवंबर, 2021 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 

 

 

 

 

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन