1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. प्रभूदेवा के साथ काम करने को लेकर तमन्ना ने कही ये बात

प्रभूदेवा के साथ काम करने को लेकर तमन्ना ने कही ये बात

तमन्ना भाटिया इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'तूतक तूतक तूतिया' को लेकर चर्चा का विषय बनी हुई हैं। इस फिल्म में वह सोनू सूद और अभिनेता व फिल्म निर्माता प्रभुदेवा के साथ मुख्य किरदार में नजर आ रही हैं।

prabhudeva- India TV Hindi
prabhudeva

चेन्नई: अभिनेत्री तमन्ना भाटिया इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'तूतक तूतक तूतिया' को लेकर चर्चा का विषय बनी हुई हैं। इस फिल्म में वह सोनू सूद और अभिनेता व फिल्म निर्माता प्रभुदेवा के साथ मुख्य किरदार में नजर आ रही हैं। प्रभूदेवा के साथ काम करने को लेकर तमन्ना का कहना है कि उनके साथ काम करने से ज्यादा उन्हें कुछ और रोमांचित नहीं कर सकता।

इसे भी पढ़े:-

तमन्ना ने बताया, " जब निर्देशक विजय ने मुझे बताया कि प्रभुदेवा मुख्य भूमिका निभा रहे हैं, तो मेरी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। मुझे इससे ज्यादा कुछ और रोमांचित नहीं कर सकता। मैंने हमेशा उनको अपना आदर्श माना है। मैं उनके सम्मान में आयोजित एक शो में प्रस्तुति भी दे चुकी हूं। मैं हमेशा से उनसे मिलना चाहती थी।"

इस फिल्म में तमन्ना एक साधारण गृहिणी और एक अभिनेत्री की दोहरी भूमिका निभाती हुई नजर आ रही हैं। तमन्ना ने कहा कि फिल्म के साथ कई जिम्मेदारियां जुड़ी हुई हैं।

विजय निर्देशित यह फिल्म दुनिया भर में सात अक्टूबर को तेलुगू में 'अभिनेत्री' और हिंदी में 'तूतक तूतक तूतिया' नाम से रिलीज होगी। 'गोक्का माक्का' गाने में तमन्ना ने दर्शकों को अपनी दिलकश अदाओं की झलक दिखाई है। अभिनेत्री ने इसे अपने दिल के बेहद करीब बताया।

यह तमन्ना की पहली त्रिभाषी फिल्म है। इसे तमिल, तेलुगू और हिन्दी भाषा में भी बनाया गया है। इसकी खास बात यह है कि ये फिल्म महज 58 दिनों में बनी है। इस फिल्म के हिंदी संस्करण को फिल्म में मुख्य किरदार निभा रहे सोनू सूद ने प्रोड्यूस किया है।

Latest Bollywood News