1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. प्रभुदेवा ने अपने एप पर लांच किया अपनी फिल्म का गाना

प्रभुदेवा ने अपने एप पर लांच किया अपनी फिल्म का गाना

 Published : Sep 27, 2016 06:53 pm IST,  Updated : Sep 27, 2016 06:53 pm IST

प्रभुदेवा इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘तूतक तूतक तूतिया’ को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। उन्होंने मंगलवार को अपनी इस फिल्म के गीत 'चल मार' अपने एप पर लांच किया।

prabhudeva- India TV Hindi
prabhudeva

मुंबई: दिग्गज कोरियोग्राफर-फिल्मकार और अभिनेता प्रभुदेवा इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘तूतक तूतक तूतिया’ को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। उन्होंने मंगलवार को अपनी इस फिल्म के गीत 'चल मार' अपने एप पर लांच किया। ए.एल. विजय के निर्देशन में बनी इस फिल्म में सोनू सूद और तमन्ना भाटिया मुख्य भूमिका में नजर आ रहे हैं। फिल्म के शीर्षक गीत और 'रेल गड्डी' के बाद 'चल मार' तीसरा गीत है, जिसे लांच किया गया है।

इसे भी पढ़े:-

कुछ वक्त पहले ही फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया है। इसके गानों और ट्रेलर को दर्शकों से काफी अच्छी प्रतिक्रिया हासिल हो रही है।

प्रभुदेवा ने अपने एक बयान में कहा, "मैं 'मुकाबला मुकाबला', 'के सरा सरा' और 'एबीसीडी' के बाद इसी स्तर का एक और गीत करना चाहता था और वह 'चल मार' है। यह काफी मजेदार और फिल्म का मेरा सबसे पसंदीदा गीत है।"

दिग्गज कोरियोग्राफर ने कहा कि वह इस गीत को उनके निजी एप में लांच करना चाहते थे और ऐसा करके वह काफी खुश हैं। उन्हें आशा है कि लोगों को यह गीत पसंद आएगा। 'चल मार' गीत में प्रभुदेवा को अभिनेत्री एमी जैक्सन के साथ थिरकते हुए देखा जाएगा। यह फिल्म 7 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन