A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. आखिर क्यों टाल दी गई ‘क्वीन’ के तमिल रिमेक की शूटिंग

आखिर क्यों टाल दी गई ‘क्वीन’ के तमिल रिमेक की शूटिंग

कंगना रनौत के अभिनय से सजी और विकास बहल के निर्देशन में बनी सुपरहिट फिल्म ‘क्वीन’ के तमिल रिमेक को लेकर पिछले लंबे से चर्चा बनी हुई है। लेकिन अब खबर आई है कि शूटिंग टाल दी गई है। बता दें कि इसका...

kanagan- India TV Hindi
kanagan

चेन्नई: बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत के अभिनय से सजी और विकास बहल के निर्देशन में बनी सुपरहिट फिल्म ‘क्वीन’ के तमिल रिमेक को लेकर पिछले लंबे से चर्चा बनी हुई है। लेकिन अब खबर आई है कि शूटिंग टाल दी गई है। बता दें कि इसका नाम अब तक तय नहीं हुआ है और अब इसकी शूटिंग को भी रोक दिया गया है। फिल्म में तमन्ना भाटिया को कंगना रनौत वाला किरदार निभाते हुए देखा जाएगा। फिल्म की यूनिट से जुड़े सूत्र ने बताया, "यह सच है कि फिल्म को टाल दिया गया है। इसकी वजह अब भी रहस्य है। तमन्ना को जुलाई से काम शुरू करना था। उन्हें अन्य प्रतिबद्धताओं पर काम करने के लिए कहा गया है।"

मशहूर अभिनेत्री-फिल्मकार रेवती इसका निर्देशन कर रही थीं, जबकि सुहासिनी मणिरत्नम संवाद के प्रभारी थे। तमन्ना इस फिल्म का हिस्सा बनने के लिए उत्साहित हैं, उन्होंने पिछले साल इस पर करार किया था।

तमन्ना ने कहा, "जब से मैंने 'क्वीन' देखी है तब से मैं इसके रीमेक में काम करना चाहती थी। हालांकि, मुझे नहीं पता कि यह दोबारा बनेगी। 'क्वीन' की खास बात है कि यह महिला केंद्रित फिल्म है, जो सभी तक पहुंचने में सफल रही है।"

कंगना की इस फिल्म को दर्शकों और फिल्म समीक्षकों के बीच खूब पसंद किया गया था। इस फिल्म में निभाए गए कंगना के किरदार को उनके फिल्मी करियर में अब तक के सबसे बेहतरीन अभिनय में से एक कहा जाता है।

Latest Bollywood News