1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. रणबीर ने तोड़ी चुप्पी, कैटरीना के साथ करेंगे ‘जग्गा जासूस’ का प्रमोशन

रणबीर ने तोड़ी चुप्पी, कैटरीना के साथ करेंगे ‘जग्गा जासूस’ का प्रमोशन

 Published : Apr 12, 2017 03:34 pm IST,  Updated : Apr 12, 2017 03:34 pm IST

रणबीर कपूर पिछले वक्त से अपनी आगामी फिल्म 'जग्गा जासूस' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। लेकिन कई कारणों से फिल्म की रिलीज डेट को टाला जा रहा है। इसकी वजह रणबीर और कैटरीना कैफ के रिश्तों में आई दूरियों को भी बताया जा रहा था।

ranbir - India TV Hindi
ranbir

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर पिछले वक्त से अपनी आगामी फिल्म 'जग्गा जासूस' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। लेकिन कई कारणों से फिल्म की रिलीज डेट को टाला जा रहा है। इसकी वजह रणबीर और कैटरीना कैफ के रिश्तों में आई दूरियों को भी बताया जा रहा था। कुछ वक्त पहले खबरें आई थीं कि कैटरीना अपनी इस फिल्म का प्रमोशन भी नहीं करेंगी। हाल ही में जब से उनकी इस फिल्म को लेकर सवाल किए गए तो इस पर रणबीर ने कहा, इस फिल्म में पहले ही देरी हो चुकी है, लेकिन यह जल्द ही रिलीज होगी। उन्होंने जुलाई के आसपास फिल्म के रिलीज होने की उम्मीद जताई।

उन्होंने कैटरीना द्वारा इस फिल्म का प्रचार नहीं करने की खबरों का भी खंडन किया। अभिनेता ने कहा, "शूटिंग से फ्री होते ही वह फिल्म का प्रचार करना शुरू कर देंगी।" इससे पहले रणबीर और कैटरीना 'अजब प्रेम की गजब कहानी' और 'राजनीति' जैसी फिल्मों में भी साथ काम कर चुके हैं। इनकी यह फिल्म 14 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

वैसे इस फिल्म के अलावा रणबीर इन दिनों अभिनेता संजय दत्त के जीवन पर बन रही फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस फिल्म को लेकर दर्शकों में काफी उत्सुकता बनी हुई है। हाल ही में रणबीर ने बताया है कि उनकी यह फिल्म की आधी से ज्यादा बन चुकी है। रणबीर इस फिल्म में संजय दत्त का किरदार निभाते हुए निभाते हुए दिखाई देंगे। रणबीर मंगलवार को लोकमत महाराष्ट्रियन ऑफ द ईयर-2017 के चौथे संस्करण के अवार्ड समारोह में अलग लुक में रेड कार्पेट पर नजर आए। रणबीर ने कहा, "जैसा कि आप देख सकते हैं मैं संजय दत्त जैसा दिख रहा हूं। फिल्म 60 फीसदी बन चुकी है और जल्द ही यह पूरी तरह से तैयार हो जाएगी।"

अभिनेता ने कहा, "संजय दत्त की बायोपिक फिल्म करने पर मुझे गर्व महसूस हो रहा है और मैं विधु सर (निर्माता विधु विनोद चोपड़ा) का बहुत आभारी हूं और संजय (दत्त) सर का विशेष रूप से आभारी हूं।"

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन