1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सुनील ग्रोवर ने अपने जूते का नंबर बताकर कपिल शर्मा को दिया जवाब?

सुनील ग्रोवर ने अपने जूते का नंबर बताकर कपिल शर्मा को दिया जवाब?

 Published : Apr 12, 2017 11:35 am IST,  Updated : Apr 12, 2017 11:35 am IST

कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर के बीच फ्लाइट में हुई लड़ाई के बाद से ही इस मामले पर रोज कोई न कोई नई खबर सामने आ रही है। पिछले दिनों खबरों में कहा जा रहा था कि फ्लाइट के दौरान कपिल ने सुनील को जूता फेंक कर मारा था। लेकिन अब सुनील ने भी जूते से ही...

sunil kapil- India TV Hindi
sunil kapil

नई दिल्ली: स्टैंडअप कॉमेडियन कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर के बीच फ्लाइट में हुई लड़ाई के बाद से ही इस मामले पर रोज कोई न कोई नई खबर सामने आ रही है। दरअसल पिछले दिनों आई खबरों के अनुसार कहा जा रहा था कि ऑस्ट्रेलिया से मुंबई आने के दौरान कपिल ने फ्लाइट में सुनील को जूता फेंक कर मारा था। हालांकि उस समय सुनील ने शांत रहना ही ठीक समझा। लेकिन अब उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी एक तस्वीर शेयर की है। सुनील की इस तस्वीर को लेकर कहा जा रहा है कि इसका संबंध कहीं न कहीं कपिल के साथ फ्लाइट में हुए उस झगड़े से जरूर है।

दरअसल सुनील की इस तस्वीर में उनके चेहरे के साथ उनके जूते भी दिखाई दे रहे हैं। हालांकि यह थोड़े से धुंधले दिख रहे हैं, लेकिन फिर भी उन्होंने अपनी इस तस्वीर के साथ कैप्शन लिखा, "जूते का नंबर यूएस 10।" वैसे तो इस तस्वीर में ऐसा कुछ भी खास नहीं है लेकिन उनके कैप्शन ने सभी का ध्यान फ्लाइट में उस झगड़े की ओर जरूर खींच लिया है।

क्या था पूरा मामला:-

पिछले दिनों कपिल शर्मा अपनी टीम के साथ मेलबर्न में एक शो की प्रस्तुति के बाद वापस मुंबई लौट रहे थे। इस दौरान कपिल ने शराब के नशे में सुनील ग्रोवर के साथ काफी बुरा बर्ताव किया। सिर्फ इतना ही नहीं उन्होंने सुनील पर जूता भी फेंक कर मारा। इसके बाद दोनों के बीच सोशल मीडिया पर काफी बहस भी चली, लेकिन दोनों में से किसी ने फ्लाइट में हुए उस झगड़े का जिक्र नहीं किया।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन