1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. क्यों अर्जुन कपूर को रोता देख रणवीर को भी आता है रोना, बनना चाहते हैं उनके 'Better Half'

क्यों अर्जुन कपूर को रोता देख रणवीर को भी आता है रोना, बनना चाहते हैं उनके 'Better Half'

 Published : Apr 11, 2017 04:34 pm IST,  Updated : Apr 11, 2017 04:34 pm IST

अर्जुन कपूर और रणवीर सिंह की गहरी दोस्ती से हर कोई वाकिफ है। दोनों जब भी एक दूसरे के साथ होते हैं कोई धमाल ही मचाते हैं, फिर चाहे वह ऑन स्क्रीन हो या ऑफ स्क्रीन। लेकिन हाल ही में रणवीर ने अर्जुन के बेटर हाफ बनने की बात कहकर सभी को चौंका दिया है।

arjun kapoor- India TV Hindi
arjun kapoor

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर और रणवीर सिंह की गहरी दोस्ती से हर कोई वाकिफ है। दोनों जब भी एक दूसरे के साथ होते हैं कोई धमाल ही मचाते हैं, फिर चाहे वह ऑन स्क्रीन हो या ऑफ स्क्रीन। इतना ही नहीं दोनों अक्सर अपनी फिल्मों को प्रमोट करते हुए भी देखे जाते हैं। जहां पिछले दिनों अर्जुन अपने दोस्त रणवीर की फिल्म 'बेफिक्रे' को प्रमोट कर रहे थे, वहीं इस बार रणवीर ने अर्जुन की आगामी फिल्म 'हाफ गर्लफ्रेंड' के प्रमोशन का जिम्मा उठा लिया है। सोमवार 10 अप्रैल को अर्जुन की इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया है। इसी को लेकर हाल ही में रणवीर और अर्जुन के बीच सोशल मीडिया पर कुछ दिलचस्प बातें हुई हैं।

रणवीर ने खूब मस्ती भरे अंदाज में ट्विटर लिखा, "तुझे रोता देखकर मुझे भी रोना आता है बाबा! वो सिर्फ तेरी हाफ थी? ठीक है! मैं बाकी का हाफ बन जाऊंगा... तेरी पत्नी! तू बस रोना मत!" इसके बाद अर्जुन भी कहां किसी से कम हैं उन्होंने रणवीर का जवाब देते हुए लिखा, "तू मेरा भाई है और वो मेरी जान...अपने भाई के लिए मैं अपनी जान भी दे सकता हूं पगले!!! तू है और हमेशा मेरा फुल एंड फाइनल रहेगा।"

बता दें कि इस फिल्म में अर्जुन बिहार के एक लड़के माधव झा का किरदार निभाते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं उनके साथ इसमें श्रद्धा कपूर भी मुख्य भूमिका में दिखाई दे रही हैं, जो शहर की तेज तर्रार लड़की रिया के किरदार में दिखाई दे रही हैं। सोमवार को रिलीज किए इस ट्रेलर को काफी पसंद किया जा रहा है साथ ही इसने दर्शकों के बीच फिल्म को देखने के लिए उत्सुकता और भी बढ़ा दी है।

मोहित सूरी के निर्देशन में बनी यह फिल्म चेतन भगत की नॉवेल 'हाफ गर्लफ्रेंड' पर आधारित है। वैसे फिल्म के ट्रेलर को देखकर कहा जा सकता है कि जिन लोगों ने यह किताब पढ़ी है वह इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार करेंगे। फिल्म 19 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन