1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. टाइगर श्रॉफ को लेकर ये क्या कह गए RGV, विद्युत जामवाल ने लीक किया ऑडियो

टाइगर श्रॉफ को लेकर ये क्या कह गए RGV, विद्युत जामवाल ने लीक किया ऑडियो

 Published : Apr 12, 2017 02:04 pm IST,  Updated : Apr 12, 2017 02:04 pm IST

राम गोपाल वर्मा हमेशा ही अपने बयानों को लेकर सुर्खियां बटोरते रहते हैं। उन्हें अक्सर फिल्मी हस्तियों के बारे में कोई न कोई टिप्पणी करते हुए देखा जाता है। कई बार अपनी इस आदत के कारण उन्हें विवादों का भी सामना करना पड़ता है। अब एक बार फिर से उन्होंने..

RGV- India TV Hindi
RGV

नई दिल्ली: बॉलीवुड फिल्मकार राम गोपाल वर्मा हमेशा ही अपने बयानों को लेकर सुर्खियां बटोरते रहते हैं। उन्हें अक्सर फिल्मी हस्तियों के बारे में कोई न कोई टिप्पणी करते हुए देखा जाता है। कई बार अपनी इस आदत के कारण उन्हें विवादों का भी सामना करना पड़ता है। अब एक बार फिर से उन्होंने कुछ ऐसा बोल दिया है जिसके कारण एक नया विवाद खड़ा हो गया है। कुछ वक्त पहले रामू ने अभिनेता टाइगर श्रॉफ को सोशल मीडिया पर ट्रांसजेंडर कहकर हंगामा मचा दिया था। इसके बाद टाइगर ने फैंस ने रामू को लेकर खूब आलोचनाएं करनी शुरु कर दी थीं। आखिरकार बाद में उन्हें अपने ट्वीट्स डिलीट करने पड़े थे। लेकिन अब एक बार फिर राम गोपाल वर्मा ने ऐसा ही कुछ कर दिया है।

दरअसल हाल ही में अभिनेता विद्युत जामवाल ने सोशल मीडिया पर एक ऑडियो क्लिप शेयर की है। इस ऑडियो में रामू शराब के नशे में धुत विद्युत और टाइगर को रिंग में उतरने के लिए चैलेंज दे रहे हैं। हालांकि इस ऑडियो में उनके कुछ शब्द समझ नहीं आ रहे हैं। लेकिन यह तो साफतौर पर समझ आ रहा है कि वह इसमें टाइगर को ट्रांसजेंडर और मोस्ट ब्यूटीफुल वुमन कह रहे हैं। इतना ही नहीं वह इस 2 मिनट 17 सेकंड के ऑडियो में विद्युत से खूब गालियां देकर बात कर रहे हैं।

इस ऑडियो के लीक होने के बाद राम गोपाल वर्मा ने विद्युत पर अपनी भड़ास निकालते हुए एक बाद एक कई ट्वीट्स करने शुरु कर दिए। उन्होंने लिखा, "मार्शल आर्ट्स का फैन होने के नाते मैं यह जानने के लिए उत्सुक हूं कि टाइगर और विद्युत में से कौन अच्छा फाइटर है। मैं चाहता हूं कि वो लड़े और साबित करें।" आगे रामू ने लिखा, "मुझे लगता है कि टाइगर इसमें काफी अच्छे हैं और उन्हें विद्युत को असली लड़ाई के लिए चैलेंज देना चाहिए और सभी को साबित करना चाहिए कि वह बेहतरी हैं।"

राम गोपाल वर्मा यहीं नहीं रुके उन्होंने आगे भी कई ट्वीट्स करते हुए कि टाइगर के चैलेंज देने पर विद्युत वहां से भाग जाएंगे, टाइगर उन्हें एक ही पंच में हरा देंगे। हालांकि कई ट्वीट्स करने के बाद रामू को जब अपवनी गलती का एहसास हुआ तो उन्होंने अपनी गलती के लिए विद्युत और टाइगर से माफी भी मांगी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन