1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सलमान खान ने दी आज कल की अभिनेत्रियों को ऐसी सलाह

सलमान खान ने दी आज कल की अभिनेत्रियों को ऐसी सलाह

 Published : Apr 11, 2017 07:00 pm IST,  Updated : Apr 11, 2017 07:00 pm IST

सितारे अपने शानदार अभिनय, दिलकश अदाओं और अपनी कई अनोखी बातों से दर्शकों को अपना दीवाना बना लेते हैं। इसके बाद फैंस अपने स्टार से जुड़ी हर बातों से रुबरु होना चाहते हैं। ऐसे ही एक अभिनेता सलमान खान भी हैं। जिन्होंने...

salman khan- India TV Hindi
salman khan

मुंबई: फिल्मी सितारे अपने शानदार अभिनय, दिलकश अदाओं और अपनी कई अनोखी बातों से दर्शकों को अपना दीवाना बना लेते हैं। इसके बाद फैंस अपने स्टार से जुड़ी हर बातों से रुबरु होना चाहते हैं। ऐसे ही एक अभिनेता सलमान खान भी हैं। जिन्होंने अपने अलग अंदाज और रंगीन मिजाज से दुनियाभर के लोगों को अपना फैन बना लिया है। लेकिन दबंग खान का कहना है कि वह अपनी आत्मकथा नहीं लिख पाएंगे।

ताज लैंड्स एंड में गुजरे जमाने की मशहूर अदाकारा आशा पारेख की आत्मकथा 'द हिट गर्ल' के विमोचन पर पहुंचे सलमान ने कहा, "मुझे नहीं लगता कि मैं यहां होने का हकदार हूं, पर यहां आकर सम्मानित महसूस कर रहा हूं। आशा आंटी हमारे परिवार की खास रही हैं। आत्मकथा लिखना, जीवन को दर्शाना बहुत कठिन है, मैं ऐसा नहीं कर पाऊंगा।" उन्होंने हंसते हुए थोड़ा मजाकिया लहजे में कहा, "मुझे लगता है कि धर्म जी (धमेंद्र) इसे समझ सकते हैं।"

उन्होंने कहा कि आजकल की अभिनेत्रियां पेशेवर प्रतियोगिता के कारण एक-दूसरे से मिलने-जुलने से कतराती हैं, जबकि पहले ऐसा नहीं था। सलमान ने कहा, "उन दिनों आशा आंटी, सायरा (बानो) आंटी, हेलेन आंटी एक-दूसरे की बेहद खास थीं। वे असली दोस्त थीं। मुझे लगता है कि आजकल की लड़कियों को उनसे सीखना चाहिए। वे अच्छी जिंदगी जीती थीं। मुझे लगता है कि हमारी पीढ़ी इससे अछूती है।"

कार्यक्रम में सलीम खान, धर्मेद्र, जितेंद्र, वाहिदा रहमान, जैकी श्रॉफ, हेलेन, अर्पिता खान और इमरान खान जैसे कई मशहूर सितारे शामिल हुए।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन