A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. तनिष्ठा चटर्जी ने जताई इच्छा, बनना चाहती हैं इस अदाकारा जैसी

तनिष्ठा चटर्जी ने जताई इच्छा, बनना चाहती हैं इस अदाकारा जैसी

फिल्म ‘पार्च्ड’, 'रफ बुक', और 'ऐंग्री इंडियन गोड्डेस्सेस' जैसी फिल्मों में अपने अभिनय के जलवे बिखेर चुकीं हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान तनिष्ठा ने इस बात का खुलासा किया है कि किस अदाकारा जैसी बनना चाहती हैं।

tannishtha- India TV Hindi
tannishtha

मुंबई: फिल्म ‘पार्च्ड’ से दर्शकों के बीच लोकप्रियता हासिल करने वालीं अभिनेत्री तनिष्ठा चटर्जी ने हाल ही में कहा है कि दिवंगत अदाकारा जोहरा सहगल जैसी बनना चाहती हैं। 'रफ बुक', और 'ऐंग्री इंडियन गोड्डेस्सेस' जैसी फिल्मों में अपने अभिनय के जलवे बिखेर चुकीं अभिनेत्री तनिष्ठा चटर्जी, जोहरा सहगल की बड़ी प्रशंसकों में से एक हैं। तनिष्ठा ने अपने एक साक्षात्कार में कहा, "मुझे वह दिन याद है जब मैं पहली बार जोहरा सहगल से मिली थी। वह 90 वर्ष की थीं और मैं 19 की। उस उम्र में भी उन्हें अपने काम के प्रति अनुशासित और प्रतिबद्ध देखकर मैं हैरान रह गई थी। यह सच्चे कलाकार की निशानी है। मेरी ख्वाहिश है कि मैं भी वैसी ही कलाकार बनूं।"

उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि एक कलाकार को कभी संतुष्ट नहीं होना चाहिए। जिस दिन आप अपने काम से संतुष्ट हो जाएंगे, उस दिन आप सीखना बंद कर देंगे। मैं ताउम्र सीखती रहूंगी।" उन्होंने कहा कि वह सीखने और बढ़ने का प्रयास कर रही हैं और चाहती हैं कि यह प्रक्रिया जारी रहे।

tannishtha

तनिष्ठा ने हाल ही में गर्थ डेविस की 'लॉयन' में काम किया था, जिसे 89वें अकाडमी अवार्ड समारोह में 6 ऑस्कर नामांकन प्राप्त हुए थे। हालांकि फिल्म कोई भी पुरस्कार जीतने से चूक गई।

Latest Bollywood News