1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. बॉलीवुड इंडस्ट्री को लेकर फ्रेडी दारुवाला ने किया ये खुलासा

बॉलीवुड इंडस्ट्री को लेकर फ्रेडी दारुवाला ने किया ये खुलासा

 Published : Mar 01, 2017 01:41 pm IST,  Updated : Mar 01, 2017 01:43 pm IST

फ्रेडी दारुवाला इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘कमांडो 2’ को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। फ्रेडी ने काफी कम समय में सिनेमाजगत में अपने लिए जगह बना ली है। उनका कहना है कि...

freddy daruwala- India TV Hindi
freddy daruwala

मुंबई: मॉडल से अभिनेता बने फ्रेडी दारुवाला इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘कमांडो 2’ को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। फ्रेडी ने काफी कम समय में सिनेमाजगत में अपने लिए जगह बना ली है। उनका कहना है कि फिल्म जगत में बाहरी लोगों के लिए अपना जगह बनाना और उन्हें अच्छी भूमिकाएं मिलना मुश्किल है। फ्रेडी ने अक्षय कुमार के अभिनय से सजी फिल्म ‘हॉलीडे: ए सोल्जर इज नेवर ऑफ ड्यूटी’ में भी खलनायक की भूमिका अदा की थी और इसके बाद वे जॉन अब्राहम की फिल्म ‘फोर्स 2’ में दिखाई दिए।

फिल्म ‘कमांडो 2’ विद्युत जामवाल मुख्य भूमिका निभाते हुए नजर आ रहे हैं। फ्रेडी ने कहा, “यहां ब्रेक मिलना मुश्किल हो जाता है। विपुल शाह (कमांडो 2 के निर्माता) ने मुझ पर और विद्युत जामवाल पर निवेश किया है। वह हमसे अच्छा काम चाहते थे। मैं दूसरे लोगों से भी मुलाकात कर रहा हूं, ऑडिशन दे रहा हूं। यह मुश्किल है लेकिन नामुमकिन नहीं है।“

देवेन भोजानी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में फ्रेडी ने एसीपी बख्तावर खान के रहस्यमयी किरदार को निभाया है। फ्रेडी ने बताया, उनका किरदार कानून और व्यवस्था का पालन करने वाला है। वह फिल्म का एक अभिन्न अंग है। फिल्म के अंत तक आप यह तय नहीं कर पाएंगे कि वह नकारात्मक भूमिका में हैं या सकारात्मक भूमिका में।

‘कमांडो 2’ में फ्रेडी और विद्युत के अलावा अदा शर्मा और ईशा गुप्ता भी मुख्य किरदारों को निभाती हुई दिखाई दे रही हैं। फिल्म इस शुक्रवार 3 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन