कपिल शर्मा एक बार फिर से आपको हंसाने के लिए आ रहे हैं।
The Kapil Sharma Show
मुंबई: द कपिल शर्मा शो (The Kapil Sharma Show) एक बार फिर से शुरू होने वाला है, आज शो का नया टीजर भी जारी हो गया है। इस टीजर में कपिल लोगों को हंसाते दिख रहे हैं। बहुत ही खूबसूरत प्रोमो है, जहां अस्पताल के मरीज से लेकर काम वाली बाई तक शो का लुत्फ उठाते नजर आ रहे हैं। सोनी टीवी ने आज सोशल मीडिया पर यह प्रोमो शेयर किया है, अब तक लाखों लोगों ने यह प्रोमो देख लिया है और बेसब्री से शो के ऑनएयर होने का इंतजार कर रहे हैं। आप भी देखिए प्रोमो-
प्रोमो रिलीज होने के थोड़ी देर बाद ही कपिल शर्मा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से अपनी शादी का कार्ड शेयर किया है। कपिल अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड गिन्नी चतरथ से शादी करने जा रहे हैं। कपिल ने शादी का कार्ड शेयर करके लोगों से आशीर्वाद मांगा है।
फैंस कपिल की वापसी से बेहद एक्साइटेड हैं।
कपिल शर्मा और गिन्नी चतरथ जालंधर से 12 दिसंबर को शादी करेंगे, 14 दिसंबर को अमृतसर में दोनों का रिसेप्शन है।