लंबे समय से कपिल शर्मा लाइमलाइट से दूर हैं और उनका शो बंद था, लेकिन अब वो धमाकेदार वापसी करने के लिए तैयार हैं।
'द कपिल शर्मा शो'
नई दिल्ली: हाल ही में हमने आपको ये खुशखबरी दी है कि कपिल शर्मा दिसंबर में शादी करने जा रहे हैं। कपिल शर्मा अपनी गर्लफ्रेंड गिन्नी चतरथ से 12 दिसंबर को शादी रचाएंगे, अब आपके लिए एक और गुड न्यूज है, कपिल की शादी से पहले ही 'द कपिल शर्मा शो' दोबारा शुरू होने जा रहा है। लंबे समय से कपिल शर्मा लाइमलाइट से दूर हैं और उनका शो बंद था, लेकिन अब वो धमाकेदार वापसी करने के लिए तैयार हैं।
एक ट्वीट में कपिल शर्मा ने कन्फर्म किया था कि वो 'द कपिल शर्मा शो' लेकर दोबारा हाजिर होने वाले हैं, एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करके कपिल ने यह भी बताया था कि वो बहुत जल्द ही टीवी पर वापसी करकेंगे, अब वो तारीख सामने आ गई है जिस तारीख से कपिल के शो की वापसी होने वाली है।
एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, कपिल का शो 25 नवंबर से ऑन एयर होगा। यानी कपिल शर्मा बहुत जल्द आपके सामने एक नए अंदाज में वापसी करने वाले हैं। एक चैनल से जुड़े सूत्र ने यह भी बताया था कि अगर 25 तारीख से कपिल का शो ऑनएयर नहीं हो पाया तो 11 दिसंबर से यानी कपिल की शादी के एक दिन पहले से यह शो टीवी पर दिखने लगेगा। बता दें, इस बार शो में भारती सिंह, कृष्णा अभिषेक भी नजर आएंगे।