1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ऋषि कपूर की तबीयत ठीक होने के बाद रणबीर-आलिया की शादी की तारीख आ सकती है सामने: मीडिया रिपोर्ट

ऋषि कपूर की तबीयत ठीक होने के बाद रणबीर-आलिया की शादी की तारीख आ सकती है सामने: मीडिया रिपोर्ट

 Published : Oct 29, 2018 09:57 am IST,  Updated : Oct 29, 2018 05:38 pm IST

बॉलीवुड में शादियों का दौर चल रहा है। रणवीर सिंह-दीपिका पादुकोण के बाद अब आलिया भट्ट और रणबीर कपूर शादी के बंधन में बंध सकते हैं।

आलिया भट्ट और रणबीर...- India TV Hindi
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर

नई दिल्ली: बॉलीवुड में शादियों का दौर चल रहा है। रणवीर सिंह-दीपिका पादुकोण के बाद अब आलिया भट्ट और रणबीर कपूर शादी के बंधन में बंध सकते हैं। जी हां फैंस को थोड़ी हैरानी हो सकती है लेकिन अंग्रेजी पॉर्टल डेक्कन क्रोनिकल में मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक कपूर फैमिली के करीबी दोस्त ने बताया कि आलिया-रणबीर की शादी अगले साल यानि 2019  तक हो सकती है। सोर्स की माने तो आलिया भट्ट रणबीर की एकलौती गर्लफ्रेंड में से है जिसे पूरी कपूर फैमिली ने पसंद करती है।

रिपोर्ट के मुताबिक कपूर फैमिली का हर सदस्य आलिया को पसंद करता है। सिर्फ रणबीर ही आलिया को पसंद नहीं करते बल्कि रणबीर के पापा-मम्मी, बहन के अलावा पूरी कपूर फैमिली ने आलिया के लिए ग्रीन सिग्लन दे दिया है। सिर्फ इतना ही नहीं रणबीर के दिमाग में भी शादी को लेकर कई ख्याल है और वह इस वक्त काफी खुश है ऐसे में कपल को बस इंतजार है ऋषि की तबीयत ठीक होने के बाद शादी की तारीख तय कर एनाउंसमेंट कर दी जाएगी।

(Also Read: Koffee With Karan: दीपिका और आलिया ने एकसाथ गाया रणबीर कपूर का गाना ‘चन्ना मेरेया’, देखिए वीडियो)

आलिया ने रणबीर के साथ अपने फ्यूचर प्लान को लेकर किसी भी तरह की बाते अभी तक नहीं कही है। साथ ही भट्ट के करीबी दोस्त के हवाले से मिली खबर के मुताबिक आलिया शादी के बाद भी फिल्म में काम करती रहेंगी। आलिया भी कपूर फैमिली की दूसरी बहू की तरह जैसे करीना कपूर, करिश्मा कपूर, बबीता, नीतू जैसे फिल्मों में काम करती रहेंगी। यह ऐसी एक्ट्रेसस हैं जिन्होंने शादी के बाद भी अपने करियर में काफी कुछ हासिल किया है।

Also Read:

Photos: रणबीर कपूर संग न्यूयॉर्क की सड़कों पर दिखीं आलिया भट्ट, प्रियंका चोपड़ा के साथ भी बिताया समय

रणबीर कपूर के बर्थडे पर आलिया भट्ट ने बनाया केक, तस्वीरें वायरल

रणबीर संग अगले साल शादी की खबरों पर आलिया भट्ट ने दिया ऐसा जवाब

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन