नई दिल्ली: आलिया भट्ट ने 28 सितंबर को अपने बॉयफ्रेंड रणबीर कपूर के बर्थडे पर अपने हाथ से केक बनाया। उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो चुकी हैं। तस्वीरों में आलिया एप्रॉन पहने केक बेक करती दिख रही हैं।
Related Stories
इसके पहले आलिया ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर रणबीर की तस्वीर शेयर कर उन्हें बर्थडे विश किया था। उन्होंने लिखा था- ''हैप्पी बर्थडे सनशाइन।''
इतना ही नहीं रणबीर ने अपना बर्थडे अपनी मम्मी नीतू कपूर, गर्लफ्रेंड आलिया और उनकी मम्मी सोनी राजदान के साथ सेलिब्रेट किया। नीतू सिंह और सोनी राजदान ने सेलिब्रेशन की तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं।
आलिया की बहन शाहीन भट्ट ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर रणबीर की पुरानी तस्वीर शेयर करते हुए लिखा- ''हैप्पी बर्थडे लंदन फ्रेंड।''

रिपोर्ट्स की मानें तो रणबीर ने पिछले साल 31 दिसंबर को आलिया को प्रपोज किया था। 'ब्रम्हास्त्र' की शूटिंग के दौरान उनमें नजदीकियां बढ़ी थीं। रणबीर के परिवार को आलिया बहुत पसंद हैं और आलिया के परिवार को भी रणबीर बहुत अच्छे लगते हैं।
'ब्रम्हास्त्र' को अयान मुखर्जी डायरेक्ट कर रहे हैं। फिल्म में अमिताभ बच्चन, मौनी रॉय और नागार्जुन भी हैं।