नई दिल्ली: करण जौहर का टीवी चैट शो 'कॉफी विद करण' शुरू हो चुका है। 21 अक्टूबर को शो का पहला एपिसोड ऑनएयर हुआ, शो के पहले एपिसोड में मेहमान बनकर पहुंची एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और आलिया भट्ट। दोनों ही बॉलीवुड की बड़ी एक्ट्रेस हैं और दोनों के साथ रणबीर कपूर का कनेक्शन है। जहां दीपिका कभी रणबीर कपूर को डेट कर चुकी हैं, वहीं अफवाह है कि आलिया भट्ट रणबीर कपूर को डेट कर रही हैं। दोनों पार्टीज में साथ देखे जाते हैं। दोनों जब एकसाथ कॉफी विद करण के सेट पर पहुंची तो खूब सारी बातें हुईं। लेकिन मजेदार वाकया तब हुआ जब आलिया भट्ट और दीपिका पादुकोण ने रणबीर कपूर की फिल्म 'ऐ दिल है मुश्किल' का गाना 'चन्ना मेरेया' एक साथ गाया।
Related Stories
आलिया भट्ट अच्छी सिंगर हैं सभी जानते हैं, आलिया कई फिल्मों में भी गाना गा चुकी हैं, लेकिन दीपिका पादुकोण के सिंगिंग टैलेंट से हर कोई अंजान था। दीपिका को इतना अच्छा गाता देखकर हम भी हैरान रह गए। आप भी देखिए वीडियो और हमें बताइए किसकी आवाज आपको ज्यादा अच्छी लगी।
आलिया भट्ट जहां अपनी अपकमिंग मूवी ब्रह्मास्त्र को लेकर बिजी हैं वहीं दीपिका पादुकोण ने कल अपनी शादी का ऐलान कर दिया है। दीपिका अपने ब्वॉयफ्रेंड रणवीर सिंह के साथ 14-15 नवंबर को शादी के बंधन में बंधने वाली हैं।
'कॉफी विद करण' के आने वाले एपिसोड में हमें अर्जुन-जान्हवी, सारा अली खान-सैफ अली खान और रणवीर सिंह और अक्षय कुमार साथ में नजर आएंगे।
Also Read:
Deepika Padukone-Ranveer Singh wedding: जानें कब, कहां और कैसे होगी शादी, पढ़ें पूरी डिटेल्स
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की वेडिंग न्यूज सुन बॉलीवुड हुआ खुश, ऐसे दी बधाई
दीपिका-रणवीर के बाद कपिल शर्मा ने भी कन्फर्म की शादी की डेट, इस दिन गिन्नी संग लेंगे 7 फेरे